लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है बल्कि समय के साथ बदलाव को स्वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 25 जून को शहर में क्या क्या खास होने जा रहा है। एक नजर में ...
प्रमुख कार्यक्रम
- पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेमिनार व सम्मान समारोह, होटल क्लार्क अवध, हजरतगंज, सुबह 9:45 बजे।
- शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान का सीधा प्रसारण एवं व्यमोत्सव, सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम, सुबह 10 बजे।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से तीन दिवसीय घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण और राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण का क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर, होटल विजय पैराडाइज, सुबह 10 बजे।
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जन्म दिवस पर भंडारा, निकट दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, हजरतगंज, दोपहर एक बजे।
- राष्ट्रीय किसान मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह की जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी, गांधी प्रेक्षागृह, निकट शहीद स्मारक, कैसरबाग, दोपहर 1:30 बजे।
- परिवहन निगम का स्थापना दिवस, मार्स प्रेक्षागृह, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, दोपहर दो बजे।
- बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड में यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान समारोह, दोपहर दो बजे।
- आपातकाल लोकतंत्र सेनानी समिति की ओर से आपातकाल विरोधी संग्राम दिवस, गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ, शाम 4:30 बजे।
- संकट मोचन मंदिर, चौपटिया रानी कटरा में माता की चौकी, शाम 4:30 बजे।
यह भी पढ़ें : UP News: एसडीएम को थप्पड़ की गूंज अब सियासी हलकों में, अखिलेश बोले-सीएम को नहीं पता प्रदेश में क्या हो रहा?
यह भी पढ़ें : UP News: इटावा कांड पर भड़के अखिलेश, कहा-भाजपा राज में 'पीडीए' वाले 'कथावाचन' भी नहीं कर सकते
यह भी पढ़ें : UP News: 2027 का चुनावी दंगल सिर्फ पीडीए के भरोसे लड़ेंगे अखिलेश यादव!