/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/21/21-aug-8-2025-08-21-17-09-22.png)
काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर दुर्लभ सफेद उल्लू दिखाई दिया। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बाबा विश्वनाथ की काशी नगरी में सोमवार रात एक अद्भुत घटना घटी। यहां करीब रात 10 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर दुर्लभ सफेद उल्लू दिखाई दिया। इसे शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में भी सफेद उल्लू के आगमन को शुभ बताया गया है।
सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक यह सफेद उल्लू कहीं से आया और सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्णिम शिखर पर बैठ गया। वह बिल्कुल शांत भाव में दिखाई दे रहा था। इस बारे में काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण ने कहा कि इस तरह मंदिर के स्वर्णिम शिखर पर दुर्लभ सफेद उल्लू का दिखाई देना भारत के लिए बहुत ही शुभ समाचार है।
क्या हैं मान्यताएं
- उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। सफेद उल्लू का दिखना इसका संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।
- माना जाता है कि सफेद उल्लू का दिखना आपकी आर्थिक मुश्किलों को खत्म करने व रुके कार्यों को पूरा करने का प्रतीक है।
- यदि आपके जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो सफेद उल्लू का दिखना सकारात्मकता व बेहतर भविष्य का इशारा है।
- कुछ लोग इसे दिवंगत आत्माओं और अपने पूर्वजों से जुड़ा भी मानते हैं, जो यह संकेत देता है कि आपके पितर आपसे खुश हैं।
- सफेद उल्लू दिखना आपको जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दे सकता है। यह संकेत दे सकता है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की सही दिशा में हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में खाद संकट पर AAP का हल्ला बोल, 23 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें गोमतीनगर, पुरनिया और जानकीपुरम में आज रहेगा बिजली संकट
यह भी पढ़ें- लिफाफा लेने वाले एसडीएम हटाए गए, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच
varanasi | kashi vishwanath varanasi | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)