Advertisment

Good News: गांव-गांव बनेंगे समृद्ध, क्लस्टर मॉडल से बदलेगी किसानों की तकदीर

योगी सरकार चलाएगी नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग। प्रति क्लस्टर पहले वर्ष 7.16 लाख तो दूसरे साल 6.83 लाख अनुदान मिलेगा। एक ग्राम पंचायत एक क्लस्टर योजना से धनवान बनेंगे किसान। आय बढ़ाने के साथ होगा सामाजिक-आर्थिक विकास।

author-image
Vivek Srivastav
यूपी के गांव।

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता : योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन को समृद्ध बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। इसके तहत एक ग्राम पंचायत एक क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा, जिससे किसानों की आमदनी ही नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी बड़ा परिवर्तन आएगा।

Advertisment

खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता में होगी वृद्धि

हर क्लस्टर 50 हेक्टेयर भूमि में फैला होगा, जिसमें कम से कम 125 किसानों को शामिल किया जाएगा। पहले साल 7.16 लाख रुपए और दूसरे साल 6.83 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा, जो प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मददगार होगा। किसान फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) से भी जुड़ेंगे, जिससे उन्हें फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और मार्केटिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 
yogi government की योजना है कि वर्ष 2025-26 तक बड़ी संख्या में क्लस्टर विकसित कर लाखों किसानों को इससे जोड़ दिया जाए। जिससे न केवल खेती की लागत घटेगी, बल्कि उत्पादकता और आय दोनों में वृद्धि होगी।

क्लस्टर आधारित नेचुरल फार्मिंग से ग्राम पंचायतें कृषि नवाचार का केंद्र बनेंगी

Advertisment

प्राकृतिक खेती से जुड़कर किसान न केवल जैविक उत्पाद उगाएंगे, बल्कि उन्हें बाजार में अच्छे दाम भी मिलेंगे। इससे ग्राम पंचायतें आर्थिक रूप से सक्षम होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। cm yogi के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का यह अभियान किसानों के लिए वरदान साबित होगा। क्लस्टर आधारित नेचुरल फार्मिंग मॉडल से जहां खेती लाभकारी बनेगी, वहीं ग्राम पंचायतें कृषि नवाचार का केंद्र बनेंगी। यह योजना न केवल खेतों की सेहत सुधारेगी, बल्कि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लाएगी।

यह भी पढ़ें : UP News: नए डीजीपी की नियुक्ति पर क्‍या कहा बसपा सुप्रीमो मायावती ने!

यह भी पढ़ें : UP News: पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों से हमें मिलती है सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की प्रेरणा : सीएम योगी

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: गोमती रिवर फ्रंट के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

यह भी पढ़ें : UP News: माफिया मुख्‍तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त

CM yogi yogi government
Advertisment
Advertisment