/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/11/ayodhya-deepotsav-2025-2025-10-11-17-44-08.jpg)
अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका Photograph: (Google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या इस दीपावली 26 लाख दीयों से जगमगाने को तैयार है। दीपोत्सव पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लखनऊ से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष यात्रा पैकेज की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित कम दर पर यह टूर पैकेज श्रद्धालुओं को दीपोत्सव के अद्भुत नजारों का साक्षी बनने का अवसर देगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. जयवीर सिंह ने दी।
19 अक्टूबर को दीपोत्सव यात्रा की शुरुआत
पर्यटन मंत्री ने बताया कि दीपोत्सव यात्रा की शुरुआत 19 अक्टूबर को होगी। सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित होटल गोमती से टेम्पो ट्रैवलर यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगा। यात्रा के दौरान मार्ग में दोपहर 2:30 बजे भोजन की व्यवस्था होगी। इसके बाद यात्रा दल शाम तीन बजे अयोध्या पहुंचेगा और राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह के अद्भुत आयोजन का साक्षी बनेगा। इस यात्रा का शुल्क 1,500 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट, स्थानीय गाइड, दिन-रात के भोजन और पानी की बोतल की व्यवस्था होगी। इच्छुक यात्री पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग www-upstdc-co-in पर कर सकते हैं।
26 लाख दीपों से सजेगा सरयू तट
जयवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों का दल शाम 07:30 बजे पावन सरयू तट पर 26 लाख से अधिक दीयों को प्रज्वलित होते देखेंगे। देश-दुनिया के करोड़ों आस्थावान भी इस पल के साक्षी बनेंगे। आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी, आकर्षक लेजर शो और अद्भुत एरियल ड्रोन प्रस्तुति इस दिव्य क्षण को अविस्मरणीय बनाएगी। मनमोहक दृश्य देखने के बाद रात 09ः30 बजे भोजन करके यात्रा दल रात 11 बजे लखनऊ के लिए पुनः प्रस्थान करेग।
सभी आयु वर्ग के लिए यूपीएसटीडीसी का टूर पैकेज
पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने बताया कि यूपीएसटीडीसी द्वारा आयोजित गाइडेड टूर पहले ही सभी आयु वर्ग के यात्रियों, विशेषकर परिवार के साथ सफर करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों में लोकप्रिय हो चुका है। दीपोत्सव यात्रा पैकेज के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर आगंतुक न केवल सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आनंद ले, बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक आकर्षण का अनुभव भी प्राप्त कर सके।
Ayodhya Deepotsav 2025
यह भी पढ़ें- UP Politics : अखिलेश-आजम की मुलाकात पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तंज, कह दी ये बड़ी