Advertisment

GST War : रविकिशन समझा रहे थे कीमतें आधी होने का गणित, अखिलेश ने किया पलट वार

देशभर में GST दरों में 22 सितंबर से कटौती होने के बाद से सत्‍तापक्ष और विपक्ष में जमकर वार पलटवार हो रहे हैं। ताजा हमला बोला समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने। जानिए पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
23 a2

रविकिशन और अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देशभर में GST दरों में 22 सितंबर से कटौती होने के बाद से सत्‍तापक्ष और विपक्ष में जमकर वार पलटवार हो रहे हैं। सत्‍तापक्ष जहां इसे पीएम मोदी की ओर से देशवासियों को दीपावली का तोहफा बता रहा है तो विपक्ष का कहना है कि आठ साल तो जनता का खून चूस लिया और अब सुधार की बात कह रहे हैं। ताजा हमला बोला समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने। 
दसअसल, गोरखपुर से भाजपा सांसद रविकिशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रह हैं कि GST दरों में कटौती के बाद से हर चीज के दाम में 50 प्रतिशत की कटौती हो गई है। बस फ‍िर क्‍या था, अखिलेश यादव ने जवाबी हमले में देर नहीं लगाई। 

क्‍या कहा सपा मुखिया ने

सपा मुखिया अखिलेश ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि जीएसटी के नाम पर 'उदाहरण के साथ' सब चीजों की कीमत 50 प्रतिशत कम बताने वाले ऐसे लोग, जिन्हें कुछ भी नहीं पता, वो ना ही बोलें तो ही भला है। अखिलेश ने कहा कि ये झूठे भले न हों पर अज्ञानी जरूर हैं। तंज कसते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि अभी इनके पास दिल्ली या वित्त मंत्री जी की तरफ से 'समझाइश के रूप में डपटाई' का फोन आता हीहोगा… ऐसा फोन लखनऊ से नहीं आएगा क्योंकि उधर भी हाल ऐसा ही है। सपा मुखिया ने कहा कि जनता ऐसे लोगों को साथ में बाजार लेकर जाए और इनके झूठ की पोल खोले तो इनकी अक्‍ल ठिकाने आए।

यह भी पढ़ें: Crime News: नगराम थाना क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा, मृतक की पत्नी और मामा सहित 3 गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: प्‍यार का खौफनाक अंत : जिस सूटकेस पर सेल्‍फी ली थी, उसी में दफन कर बहा दी गई आकांक्षा

यह भी पढ़ें: Crime News: एडीजी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार ने किया 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर का निरीक्षण, जवानों से संवाद कर दिए दिशा-निर्देश

akhileshyadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav up news latest up news GST akhileshyadav up news hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment