/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/screenshot_2025-08-26-18-45-48-15_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-2025-08-26-19-01-20.jpg)
दुकानों से माल ज़ब्त करती नगर निगम की टीम Photograph: (YBN)
नगर निगम लखनऊ ने शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एक व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। यह कार्रवाई महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश और नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर चौक इलाके में संचालित की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना था।
30 अस्थाई दुकानें हटाई गई
नगर निगम की जोन-6 टीम ने वार्ड चौक बाजार काली जी क्षेत्र में चरक चौराहे से लेकर कोनेश्वर चौराहे तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 40 ठेले, 30 अस्थायी दुकानें हटाई गईं। साथ ही अतिक्रमण में प्रयुक्त 4 टेंट वाली मेज, 1 लोहे का स्टूल, 2 प्लास्टिक स्टूल, 6 प्लास्टिक कैरेट, 4 तराजू, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2 फ्लेक्स बोर्ड और 3 छाते जब्त किए गए।
अतिक्रमणकारियों को दी गई चेतावनी
अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को नगर निगम की टीम द्वारा सख्त चेतावनी भी दी गई कि पुनः अतिक्रमण की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में अवैध अतिक्रमण न होने पाए, इसके लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को भी पत्र प्रेषित किया गया ताकि नियमित निगरानी बनी रहे।
जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान
इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में कर अधीक्षक विजय शंकर, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक संगीता गुप्ता, कर निरीक्षक धर्मदोव सहित 296 टीम के सदस्य और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहे। नगर निगम का मानना है कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि यातायात व्यवस्था को भी गंभीर रूप से बाधित करते हैं।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने की अपील
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर की सड़कों और फुटपाथों को नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए सुरक्षित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर दोबारा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी निर्देश दिए हैं कि नियमित अंतराल पर ऐसे अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। नगर निगम का यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
उपराष्ट्रपति पद के इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पहुंचे लखनऊ
खाद संकट पर सपा का हल्ला बोल : कार्यकर्ताओं ने बोरी पहनकर किया प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प
LDA की बड़ी कार्रवाई, रिफा-ए-क्लब में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Crime News: महिला डॉक्टर को 1000 कॉल और 5000 मैसेज भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार