Advertisment

Crime News : अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में अवैध रूप सेसंचालित हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हुक्का बार सामाग्री भी बरामद किया है।

author-image
Shishir Patel
Photo

अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वाले गिरफ्तार।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।पुलिस के तमाम प्रयास के बाद राजधानी में हुक्का बार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ठाकुरगंज पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डी फायर कैफे नाम से संचालित हो रहा था हुक्का बार 

जानकारी के लिए बता दें कि यह हुक्का बार बालागंज के राइन नगर इलाके के पास डी फायर कैफे नाम से संचालित हो रहा था। जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी तेजी से आ रहे थे। इसकी लगातार लोग शिकायत कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए SHO ठाकुरगंज श्रीकांत राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बालागंज रवीन्द्र कुमार ने पुलिस टीम ने छापेमारी की।

हुक्का बार से संबंधित भारी मात्रा में सामाग्री किया बरामद 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने हुक्काबार से शिवांशू रावत व दाऊद को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हुक्का बार से संबंधित सामग्री बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025 : आखिरी बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Advertisment

यह भी पढ़ें: Good News: अब अपनी शिकायतें सीधे 'डीएम वार रूम' में दर्ज करवाएं

यह भी पढ़ें: मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महेंद्र राजभर उर्फ कटप्पा पर करवाया हमला !

news Crime Lucknow
Advertisment
Advertisment