Advertisment

Crime News:आजमगढ़ में थाना प्रभारी पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पर भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

author-image
Shishir Patel
photo

पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल ।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आजमगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में भीड़ एक पुलिसकर्मी को लाठी - डंडों से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन भीड़ ने उन्हें ही निशाना बना लिया।

2 पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था

पुलिसकर्मी की पहचान आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं पर भीड़ ने हमला किया। राजीव कुमार सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी–डंडों से पीटा गया। 2 पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी, तभी भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।

17 आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम,आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू, ऋषभ शामिल हैं।

गाली-गलौज भी की 

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, बरदह थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी (SO) राजीव सिंह को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा है। 8 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे से थाना प्रभारी को खेत में गिराकर पीट रहे थे। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे थे कि मार डालो, बचना नहीं चाहिए।

Advertisment

4 अन्य पुलिसकर्मी घायल 

राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस टीम पर हमला करने वालों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। इस घटना से पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़े : Lucknow में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश

यह भी पढ़ें: Crime News : पेट्रोल पंप मालिक परिवार संग गया बहन के यहां तो चोरों ने साफ कर दिया घर

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP News: आजमगढ़ के डीएम के खिलाफ प्रदेश भर में इंजीनियरों का आंदोलन, जिलों में धरना-प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: Lucknow News : डीएम-संयुक्त पुलिस आयुक्त ने प्रमुख चौराहों का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

यह भी पढ़े : DG कारागार पीसी मीना ने जेल अधीक्षकों के साथ की बैठक, कारागार व्यवस्था में और सुधार करने के दिये निर्देश

Advertisment
Police news Crime
Advertisment
Advertisment