/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/23/24-a1-2025-10-23-11-55-15.png)
लखनऊ में लगाया गया पोस्टर। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में विधानसभा चुनाव तो 2027 में होने हैं, लेकिन यहां की राजनीति में पोस्टर वॉर अभी से जारी है। आई लव योगी जी, आई लव अखिलेश जी के बाद सियासी बाजार में एक और पोस्टर ने आगाज किया है। दरअसल, भाजपा हमेशा 'डबल इंजन की सरकार' की बात कहकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करती रही है। अब 'डबल इंजन की सरकार' के जवाब में 'प्रबल इंजन की सरकार' की बात कहने वाला एक पोस्टर जारी किया है।
2027 में आएगी 'प्रबल इंजन की सरकार'
इस पोस्टर में अखिलेश यादव को ट्रेन के इंजन पर बैठा दिखाया गया है और उन्हें प्रगतिशील, दूरदर्शी व अमनपसंद नेता बनाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि फिर से चलेगी समृद्धि की बयार 2027 में आएगी 'प्रबल इंजन की सरकार'। यह पोस्टर संतकबीरनगर जिले की मेहदावल विधानसभा से सपा नेता जयराम पांडेय की तरफ से जारी किया गया है। यह पोस्टर न केवल सपा कार्यकर्ताओं बल्कि लोगों के लिए भी कौतुहल का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1 करोड़ 18 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Crime News:हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, 31 लाख का डोडा चूर्ण बरामद
Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us