Advertisment

विधानसभा में उठा नेता प्रतिपक्ष के अपमान का मुद्दा, CM Yogi का करारा जवाब, बोले- सपा और लोकतंत्र नदी के दो किनारे

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आगाज हंगामे से हुआ। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित दुकानदरों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को काले झंटे दिखाए गए।

author-image
Deepak Yadav
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly Monsoon Session Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र का आगाज हंगामे से हुआ। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) ने गोरखरपुर में विरासत गलियारे का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित दुकानदारों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को काले झंडे दिखाए गए। दो गाड़ियां तोड़ दी गईं। मेरी गाड़ी भी तोड़ने की कोशिश की। हमारे साथ अभ्रदता करने वाले भाजपा कार्यकताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दो जगहों पर रोककर हमारे साथ गुंडई की गई। अगर पीड़ितों से मिलने नहीं देना चाहते थे तो सर्किट हाउस में ही रोक देते। पांडेय हाता पर पुलिस लगा देते। लेकिन वहां मुठभेड़ कराना उचित नहीं था। पांडेय ने कहा कि संभल और बहराइच में भी सपा नेताओं के साथ ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में विपक्ष के साथ ऐसी घटना से लोकतंत्र कैसे जीवित रहेगा। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की भी है।

सपा का लोकतंत्र पर विश्वास सिर्फ दिखावा

Advertisment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो अलग-अलग छोर हैं। इनका लोकतंत्र पर विश्वास सिर्फ दिखावा है। सपा के शासनकाल में संभल में इन्होंने नंगा तांडव किया था। आज वहां जब शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है तो इन्हें तकलीफ हो रही है। ये अपनी नकारात्मकता से उसे क्षेत्र के विकास रोकना चाहते थे। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

नेता प्रतिपक्ष केवल राजनीति करने जा रहे थे गोरखपुर 

सीएम योगी ने कहा कि संभाल, बहराइच या फिर गोरखपुर समाजवादी पार्टी ने हर जगह ऐसा किया है। उन्होंने माता प्रसाद पांडेय से कहा कि गोरखपुर के विरासत गलियारे के मामले में सपा आपके कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साध रही है। सपा प्रति​निधिमंडल के जाने से तीन दिन पहले मैंने खुद विरासत गलियारे का दौरा किया था। एक-एक व्यापारी से बात की थी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का सबसे पुनाना बाजार है। वहां अवैध कब्जे को हटाकर सड़क बनाई जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूपी विधानमंडल में कार्यवाही से पहले विपक्ष का हंगामा, सपा विधायक पोस्टर लेकर कर रहे प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- विधायकों ने सीखा AI का हुनर, यूपी विधानसभा में लगी पाठशाला

यह भी पढ़ें- बीकेटी में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी, लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बत्ती

Advertisment

यह भी पढ़ें- छांगुर गैंग ने बेटी को किया अगवा... महिला से दरिंदगी कर धर्मांतरण का दबाव : लखनऊ में पीड़ित परिवारों ने बयां किया दर्द

UP Assembly Monsoon Session | 

UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment