Advertisment

Good News: 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल, डीजीपी ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में कुल 9 पदक (3 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य) जीतकर भारत के लिए एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

author-image
Shishir Patel
Jagdish Singh

जगदीश सिंह को सम्मानित करते डीजीपी।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता ।उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में 9 पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। 69 वर्ष की उम्र में हासिल यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। आज उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से भेंट की, जिन्होंने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

जगदीश सिंह ने 9 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया

अमेरिका के बर्मिंघम में 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह ने 9 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश से भेंट की, जिन्होंने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पिछले 40 वर्षों में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही

69 वर्षीय जगदीश सिंह ने यह दिखा दिया कि "उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत जज्बे और आत्मविश्वास में होती है।" उन्होंने अकेले दम पर व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते, जो पिछले 40 वर्षों में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रमुख उपलब्धियां

कुल पदक – 09

स्वर्ण – 03

रजत – 04

कांस्य – 02

व्यक्तिगत स्पर्धाएं (65+ वर्ग)

800 मीटर दौड़ – स्वर्ण (3:38 मिनट)

10 किलोमीटर दौड़ – स्वर्ण (59 मिनट)

5000 मीटर दौड़ – रजत (28 मिनट)

क्रॉस कंट्री – कांस्य (1:02 घंटा)

हाफ मैराथन – कांस्य (2:12 घंटे)

 टीम स्पर्धाएं

क्रॉस कंट्री टीम (भारत + ब्राज़ील) – स्वर्ण

बैडमिंटन टीम (भारत + मलेशिया) – रजत

4×400 मीटर रिले (60+) – रजत

हाफ मैराथन टीम (भारत + अमेरिका) – रजत

 4800 मीटर दौड़ सिर्फ 28 मिनट जगदीश ने की पूरी

जगदीश सिंह ने 4800 मीटर दौड़ सिर्फ 28 मिनट में पूरी कर यह जता दिया कि वे आज भी पुलिस भर्ती मानकों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। यह उन युवाओं के लिए सीख है जो शारीरिक रूप से सक्षम होते हुए भी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाते।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News : ईओडब्ल्यू ने 65 लाख के विद्युत घोटाले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Crime News: रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: 50 हजार का इनामी ठग मनोज कुमार भारती नई दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी वीजा रैकेट का खुलासा

news Police
Advertisment
Advertisment