/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/14/akhilesh-yadav-2025-09-14-21-04-15.jpg)
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दरअसल, गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण नेशनल कन्वेंशन सेंटर जेपीएनआईसी के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। ऐसे में सपा प्रमुख ने बीते वर्ष की तरह कार्यालय के अंउर जय प्रकाश नारायण को श्रद्धासुमन अर्पित करने का फैसला किया।
बिकने नहीं देंगे जीपीएनआईसी
इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया कि जीपीएनआईसी को बिकने नहीं देंगे। जयप्रकाश जी का संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक है। देश को उसी रास्ते की जरुरत है। हमारा देश तभी खुशहाल होगा जब समाजवादी मूल्यों से चलेगा। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जितना हम जमीन पर काम करेंगे उतनी लड़ाई हम लोगों की कामयाब होगी। हमारा सिद्धांत नहीं बदला है। पूरे देश में एक सोशलिस्ट लीडर को समर्पित जेपीएनआईसी से बेहतर म्यूजियम और स्मारक नहीं रहा होगा।
बिहार चुनाव में होंगे शामिल
अखिलेश यादव ने कहा, बिहार चुनाव में जहां बुलाया जाएगा हम लोग जाएंगे। महिलाओं को बराबर का अधिकार मिले, आधी आबादी के बिना कोई भी समाज खुशहाल नहीं हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पीडीए से घबराए हुए लोग हैं।
जो माल्यार्पण नहीं करने देते, वो सम्मान क्या करेंगे?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से एक्स पर भी पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि देश की आजादी की जंग लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में वही हमेशा बाधा बनते हैं, जो देश को परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ने वालों के संगी-साथी रहे हैं। ऐसे संगी-साथियों का काम अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करना था। जो माल्यार्पण तक नहीं करने देते हैं वो स्वतंत्रता सेनानियों का मान-आदर क्या करेंगे।
यह भी पढ़ें- UP Politics : अखिलेश-आजम की मुलाकात पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तंज, कह दी ये बड़ी
"हम लोग आज लोकनायक जयप्रकाश जी को याद कर रहे हैं उनकी जयंती पर। यह भरोसा दिलाते हैं कि जो जयप्रकाश जी के नाम पर सोशलिस्ट म्यूजियम बना था JPNIC, हम लोग संकल्प लेते हैं कि उसे बिकने नहीं देंगे।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 11, 2025
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/ngglPklDIy
देश की आज़ादी की जंग लड़नेवाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में वही हमेशा बाधा बनते हैं, जो देश को परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़नेवालों के संगी-साथी रहे हैं। ऐसे संगी-साथियों का काम अंग्रेजों के लिए मुख़बिरी करना था। जो माल्यार्पण तक नहीं करने देते हैं वो स्वतंत्रता सेनानियों… pic.twitter.com/T8tyByJnpO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2025