Advertisment

गोमती नगर में LDA की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण किए सील

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि रवि प्रताप सिंह व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में ब्राण्ड गोदाम के बगल में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

author-image
Deepak Yadav
lda sealed illegal constructions

गोमती नगर में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील करती एलडीए की टीम Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये।

300 वर्गमीटर में व्यावसायिक निर्माण 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि रवि प्रताप सिंह व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में ब्राण्ड गोदाम के बगल में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी तरह हरीश बागरी व अन्य द्वारा गोमती नगर के विक्रान्त खण्ड में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था।

न्यायालय ने दिए थे सीलिंग के आदेश

इसके अलावा सुनील सिंह, सत्या जायसवाल व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इन तीनों अवैध निर्माणों को न्यायालय ने सील करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा तीनों निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- सिविल में कोविड जांच शुरू : लोहिया में नहीं सुविधा, एडवाइजरी की उड़ रही धज्जियां

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग और नगर निगम के विवाद का खामियाजा भुगत रहे राजाजीपुरम के उपभोक्ता

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक धरती के लिए सबसे बड़ा संकट : पर्यावरणविद् ने 'RRR' सूत्र अपनाने पर दिया जोर, सैनिकों ने रोपे पौधे

Advertisment
Advertisment