/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/up-under-water-sports-and-fin-swimming-championship-2025-08-23-19-35-07.jpg)
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते पूर्व सांसद डा.अशोक बाजपेयी Photograph: (YBN)
- पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन के साथ 6 स्वर्ण सहित कई पदक अपने नाम किए। वहीं देवरिया के खिलाड़ियों ने आज 7 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।
उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 5 स्वर्ण, 6 रजत व 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए और अभी तक कुल 8 स्वर्ण, 10 रजत व 7 कांस्य पदक जीत चुके है। वहीं देवरिया के खिलाड़ी अब तक 13 स्वर्ण, 8 रजत व 3 कांस्य पदक जीते हैं।
दूसरे दिन लखनऊ के लिए बालक जूनियर सी 100 मी. सरफेस मोनो फिन में लखनऊ के अंश खुराना ने स्वर्ण पदक जीता ओर इसी इवेंट के 100 मी. बाई फिन में रजत पदक भी हासिल किया। जूनियर ई 100 मी. बाई फिन में लखनऊ के सर्वांग चौहान ने रजत पदक जीता।
वहीं बालिका वर्ग में भी लखनऊ की बेटियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। जूनियर डी 100 मी. बाई फिन में सांची तिवारी ने स्वर्ण व आलिया ने कांस्य जीता। जूनियर सी 100 मी. बाई फिन में लखनऊ की मनस्वी ने स्वर्ण, वामिया खान ने रजत और अरुणा दुबे ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर सी 100 मी. सरफेस मोनो फिन में लखनऊ की आरना दुबे ने रजत और वानिया खान ने कांस्य पदक जीता।
बालक जूनियर बी 200 मी. बाई फिन में लखनऊ के आदित्य शुक्ला ने स्वर्ण और आर्यन मिश्रा ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग के 100 मी. सरफेस मोनो फिन में लखनऊ के आर्यन मिश्रा को रजत और आदित्य शुक्ला को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जूनियर डी 100 मी. सरफेस मोनो फिन में लखनऊ के आर्यन तिवारी कांस्य पदक विजेता बने। विजेताओं को पूर्व सांसद डा.अशोक बाजपेयी ने पुरस्कृत किया
दूसरे दिन की स्पर्धाओं में पुरुष सीनियर ए 200मी.बाई फिन में देवरिया के मार्कंडेय यादव ने स्वर्ण व शिवम सिंह ने रजत एवं वाराणसी के अजय साहनी ने कांस्य पदक जीते। पुरुष सीनियर ए 100 मी.सरफेस मोनो फिन में शिवजी वर्मा ने स्वर्ण, आकाश कुमार निषाद ने रजत व अनुराग धनकर (सभी वाराणसी) ने कांस्य पदक जीते।
बालक जूनियर ई 100 मी.बाई फिन में देवरिया के आयुष चौहान ने स्वर्ण, लखनऊ के सर्वांग चौहान ने रजत व देवरिया के आदर्श गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। बालक जूनियर डी 100 मी.सरफेस मोनो फिन में देवरिया के राज यादव ने स्वर्ण, कुशीनगर के अविनाश मिश्रा ने रजत व लखनऊ के आर्यन तिवारी ने कांस्य पदक जीते।
बालक जूनियर डी 100 मी.बाई फिन में देवरिया के अंश प्रताप सिंह ने स्वर्ण व अभिषेक चौहान ने रजत एवं कुशीनगर के अविनाश निषाद ने कांस्य पदक जीते। बालिका जूनियर सी 100 मी.सरफेस मोनो फिन में वाराणसी की अदिति सिंह ने स्वर्ण, लखनऊ की आरना दुबे ने रजत व लखनऊ की वानिया खान ने कांस्य पदक जीते। बालक जूनियर डी 100 मी.सरफेस मोनो फिन में देवरिया के राज यादव ने स्वर्ण, कुशीनगर के अविनाश मिश्रा ने रजत व लखनऊ के आर्यन तिवारी ने कांस्य पदक जीते।
जिला तैराकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन के रिजल्ट
- बालक ग्रुप टू 50 मी.बटरफ्लाई में सीएमएस कानपुर रोड के शिवेंद्र ने स्वर्ण, सीएमएस राजाजीपुरम के नव्यांश श्रीवास्तव ने रजत व एलपीएस गोमतीनगर के कुंवर प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीते।
- बालक ग्रुप वन 50 मी.बटरफ्लाई में सीएमएस राजेंद्र नगर के शिव जायसवाल ने स्वर्ण, सीएमएस अलीगंज प्रथम के कृष्णा दुबे ने रजत व स्टडी हाल के मानव कुमार ने कांस्य पदक जीते।
- बालिका ग्रुप वन 50 मी.बटरफ्लाई में एलपीसी गोमतीनगर की अंबिका ने स्वर्ण व भूमि प्रिया ने रजत एवं सीएमएस गोमतीनगर की काव्या खन्ना ने कांस्य पदक जीते।
- बालक ग्रुप वन 100 मी.बैक स्ट्रोक में एलपीसी गोमतीनगर के प्रिंस ने स्वर्ण, डीपीएस जानकीपुरम के अंचित सिन्हा ने रजत व एसडब्लूएस के अंश खुराना ने कांस्य पदक जीते।
- बालिका ग्रुप टू 50 मी.बैक स्ट्रोक में सीएमएस गोमतीनगर प्रथम की रिधिमा भल्ला ने स्वर्ण, सीएमएस कानपुर रोड की अलंकृति ने रजत व सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम की उदीषा सिंह ने कांस्य पदक जीते।
Sports News | sports
यह भी पढ़ें- विधायक पल्लवी पटेल का महिलाओं संग विधानभवन कूच, पुलिस ने हिरासत में लिया
यह भी पढ़ें- रिफा-ए-क्लब का होगा कायाकल्प, अवैध कब्जा हटाएगा एलडीए
यह भी पढ़ें- लखनऊ के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, अधिकारी 25 से करेंगे शिकायतों का परीक्षण