Advertisment

Lucknow News : एक करोड़ से अधिक धनराशि के पुरस्कारों से नवाजे गए C.M.S. Teachers

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा 'शिक्षक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में सम्पन्‍न हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने C.M.S. Teachers को किया सम्मानित।

author-image
Vivek Srivastav
03 sep 16

सम्‍मानित टीचर्स के साथ मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा 'शिक्षक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन बुधवार को सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में सम्पन्‍न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद, द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण से हुआ। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि वास्तविक शिक्षक वह है, जो बच्चों को आने वाले कल के लिए तैयार करे। वास्तव में, शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान का नाम नहीं है, अपितु इसमें संस्कार, परम्पराएं व सद्गुणों का विकास भी शामिल है। उन्होंने छात्रों को 'जय जगत' एवं 'वसुधैव कुटुम्बकम' की संस्कृति से अवगत कराने के लिए सी.एम.एस. की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शिक्षक ही समाज के भाग्यविधाता

सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. के सभी शिक्षक व अन्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनका चरित्र निर्माण कर भविष्य निर्माण भी कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि सी.एम.एस. के शिक्षकों ने कड़ी मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से विद्यालय के साथ ही लखनऊ का नाम भी रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने विद्यालय के विद्वान एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के भाग्यविधाता हैं। मुझे प्रसन्‍नता है कि सी.एम.एस. शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को बड़ी मेहनत व ईमानदारी से निभा रहे हैं। सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता घोष ने भी शिक्षकों का स्वागत करते हुए सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों पर चर्चा की।

03 sep 17
मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को सम्‍मानित करते सीएमएस का प्रबंधन। Photograph: (वाईबीएन)

माता-पिता का भी सम्मान

समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए नकद पुरस्कारों व उपहारों से सम्मानित किया। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को एक करोड़ रूपए से अधिक धनराशि के नकद पुरस्कारों व उपहारों से पुरस्‍कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के माता-पिता का सम्मान समारोह रहा, जिसके अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी को शाल भेंट कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं वंदे मातरम् की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद सी.एम.एस. शिक्षकों ने सर्वधर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना, प्रार्थना नृत्य एवं स्वागत गान की शानदार  प्रस्तुतियों ने सम्पूर्ण ऑडिटोरियम को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया। समारोह का विशेष आकर्षण देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती हुई नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। इसके शिक्षकों को समर्पित गीतों 'जो तुमने करके दिखलाया' एवं 'शिक्षक तुम हो ज्ञान के सागर' की प्रस्तुति भी बेहद सराहनीय रही।

Advertisment

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने विशाल 'चरित्र निर्माण मार्च' निकालकर युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर अपील की एवं भावी पीढ़ी को चरित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाने का आहवान किया। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च बुधवार सुबह गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम पहुंचकर शिक्षक सम्मान समारोह में परिवर्तित हो गया।

राजधानी में हजरतगंज की मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ी बिना नंबर प्लेट की थार से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने चालक मोहम्‍मद वासिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मांस को जांच के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :Prayagraj News : प्रयागराज के हाईवाें पर संकट से घिरा ‘सफर’

Advertisment

यह भी पढ़ें :Prayagraj News : अंदावा में होगा गणपति विसर्जन, डीएम ने देखी व्यवस्था

यह भी पढ़ें :Prayagraj News : मंत्री से नियुक्तिपत्र पाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिले चेहरे

C.M.S. Teachers | bjp sudhanshu trivedi | dr. sudhanshu trivedi | BJP Leader Sudhanshu Trivedi | bjp national spokesperson dr. sudhanshu trivedi | dr. sudhanshu trivedi speech | latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update

C.M.S. Teachers lucknow news today bjp national spokesperson dr. sudhanshu trivedi lucknow news update BJP Leader Sudhanshu Trivedi dr. sudhanshu trivedi speech bjp sudhanshu trivedi dr. sudhanshu trivedi latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment