Advertisment

Lucknow News Diary : जानें लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में

Lucknow News Diary: फटाफट अपडेट के लिए 'Lucknow News Diary' में आपको लखनऊ की अहम खबरें, सरल व सटीक तरीके से मिलती हैं। लखनऊ में होने वाले खास कार्यक्रमों से लेकर मौसम तक का हाल और अन्‍य जरूरी खबरें भी।

author-image
Vivek Srivastav
24 1a

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 27 सितंबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में... 

प्रमुख कार्यक्रम

पर्यटन दिवस : विश्‍व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से लखनऊ से नैमिष तक धार्मिक यात्रा का शुभारंभ, होटल गोमती स्रपू मार्ग से, सुबह 8 बजे।

बॉक्सिंग : राज्य विद्यालयीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में, सुबह 10 बजे से।

जागरूकता : केजीएमयू की ओर से अंडाशय के कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम, तृतीय तल अंकोलॉजी विभाग केजीएमयू में, सुबह 10 बजे।

Advertisment

पर्यटन दिवस : विश्‍व पर्यटन दिवस पर कांशीराम पर्यटन संस्थान की ओर से संस्थान के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, विकल्प खंड-2 कठौता झील के पास, सुबह 11 बजे।

राजभाषा सम्मेलन : केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से राजभाषा और कवि सम्मेलन, अमौसी स्थित संस्थान के परिसर में, सुबह 11 बजे।

शुभारंभ : अभिनेता अर्जुन कपूर फीनिक्स पलासियो मॉल में सियाराम स्टोर के शुभारंभ पर आएंगे, सुबह 11.30 बजे।

Advertisment

डांडिया नाइट : फ्रैंकइन इंस्टीट्यूट की ओर से डांडिया नाइट इंस्टीट्यूट परिसर में 16 विभूति खंड गोमती नगर में दोपहर 1 बजे।

सम्मेलन : सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से 'अंधविश्‍वास, पाखंड, जातिवाद एवं मनुवाद का बढ़ता खतरा-हमारी भूमिका' विषय पर राज्यस्तरीय जनसंवाद, प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे।

पुस्तक मेला : गोमती पुस्तक मेले में लेखक से मिलिए कार्यक्रम के तहत जिंदगी की ज्योमेट्री पुस्तक की लेखक डॉ. मधु चतुर्वेदी से बातचीत, लखनऊ विश्‍वविद्यालय स्थित मेला परिसर में दोपहर 2.30 बजे। भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी 1857-1947 पुस्तक का विमोचन, नारी शिक्षा निकेतन की प्राचार्य डॉ. अजरा बानो करेंगी।

Advertisment

शुभारंभ : हेयर सैलून की लॉन्चिंग पर अभिनेत्री काजल अग्रवाल बातचीत करेंगी, आरआरआर कॉम्प्लेक्स 2/27 रुचि खंड-1 शारदानगर आशियाना में, दोपहर 1.55 बजे।

शुभारंभ : बॉडीक्राफ्ट क्लीनिक एंड सैलून का शुभारंभ, गोमतीनगर के ट्रिनिटी स्‍क्‍वॉयर के द्वितीय तल पर, दोपहर 2 बजे।

हॉकी : ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता, मो. शाहिद स्टेडियम में, दोपहर 2 बजे से।

फुटबॉल : ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग, ला-मार्टीनियर ग्राउंड में, दोपहर 3 बजे से।

समाजवादी गौरव सम्मान : समाजवादी चिंतक सगीर अहमद एवं शिव कुमार राय स्मृति समिति की ओर से समाजवादी गौरव सम्मान का आयोजन, होटल मेजबान बासमंडी चौराहा के पास, दोपहर 3 बजे।

वृद्धजनों का सम्मान : छवि शांतिधाम आश्रम परिवार की ओर से जानकी विहार कॉलोनी जानकीपुरम में वृद्धजनों का सम्मान, छवि शांतिधाम आश्रम में, शाम 4 बजे।

प्रदर्शनी : चित्रकार राजेंद्र प्रसाद के चित्रों की प्रदर्शनी, काकोरी आर्ट गैलरी 13 बी मदन मोहन मालवीय मार्ग जापलिंग रोड, शाम 4 बजे।

शुभारंभ : पीएनजी ज्वैलर्स शोरूम पत्रकारपुरम गोमतीनगर का शुभारंभ, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन करेंगी, शाम 4.30 बजे।

चर्चा : साझी शहादत साझी विरासत अभियान समिति की ओर से शहीद भगत सिंह के मित्र के पुत्र क्रांति कटियार से बातचीत, बलराज साहनी सभागार 22 कैसरबाग में, शाम 5.30 बजे।

डांडिया नाइट : आईडब्ल्यूसी संस्था की ओर से डांडिया नाइट, रायबरेली रोड स्थित एल्डिको रक्षा खंड-2 के जी स्कूल में शाम 6 बजे।

जलसा : मोहल्ला कल्याणपुर स्थित मस्जिद अबु बक्र में जलसा-ए-सीरतुन नबी, शाम 6 बजे।

दुर्गा पूजा : रामकृष्ण मठ निरालानगर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, शाम 7 बजे।

रामलीला

- पंतनगर सांस्कृतिक समिति की ओर से पं. पूर्णानंद तिवारी स्मारक एवं सांस्कृतिक भवन पंतनगर कॉलोनी खुर्रमनगर में रामलीला, शाम 7.30 बजे।
- रेलवे रामलीला समिति की ओर से सीता की खोज प्रसंग का मंचन, वेजीटेबल ग्राउंड तालकटोरा आलमबाग में, रात 8 बजे।
- ऐशबाग रामलीला समिति के रामोत्सव में भरत मिलाप प्रसंग का मंचन, ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में, रात 8 बजे।
- खदरा रामलीला में राम वनगमन, राम-केवट संवाद का मंचन, रात 8 बजे।
- श्री रामलीला समिति महानगर में रावण-बाणासुर प्रसंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, रात 8.30 बजे।
- श्रीरामलीला समिति सीतापुर रोड की ओर से रामलीला, सेक्टर ए सीतापुर रोड पर, रात 8.30 बजे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत : अक्टूबर में बिल आएगा कम, जानें कितनी होगी बचत

यह भी पढ़ें- निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की छिन जाएगी रोजी-रोटी, 16,500 नियमित कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रोफेसर कीर्ति पांडेय? जिन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

Today's event in Lucknow | lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi 

latest lucknow news in hindi lucknow news today lucknow news update Today's event in Lucknow
Advertisment
Advertisment