Advertisment

Lucknow News Diary : जानें लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में

फटाफट अपडेट के लिए 'Lucknow News Diary' में आपको लखनऊ की अहम खबरें, सरल व सटीक तरीके से मिलती हैं। लखनऊ में होने वाले खास कार्यक्रमों से लेकर मौसम तक का हाल और अन्‍य जरूरी खबरें भी।

author-image
Vivek Srivastav
25 a1

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज एक अक्‍टूबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में...

प्रमुख कार्यक्रम 

दुर्गा पूजा

- श्री रामकृष्ण मठ की ओर से दुर्गा पूजा पर विभिन्‍न आयोजन, निराला नगर में सुबह 6 से रात 8.30 बजे तक।
- श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से कैंटोनमेंट में महानवमी पूजन, सुबह 7 बजे, घट विसर्जन सुबह 10 बजे, धुनुचि नृत्य शाम 7 बजे से।
- हीवेट रोड बंगाली क्लब की ओर से नवमी पूजा, सुबह 9 बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे।
- श्रीश्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शशि भूषण बालिका विद्यालय में नवमी पूजन, सुबह 9.30 बजे से।
- सर्वजनिन पूजा समिति की ओर से गोमतीनगर में बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे, सांस्कृतिक आयोजन रात 8 बजे से।
- दुर्गा पूजा समिति की ओर से रवींद्रपल्ली में महानवमी पूजन व सांस्कृतिक आयोजन, रात 9 बजे से।

रक्तदान शिविर : लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंटस एवं कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से 16वां रक्तदान शिविर, नाका हिंडोला के नेक्सेस होटल में, सुबह 10 बजे।

वृद्धजन दिवस : हेल्पेज इंडिया की ओर से वृद्धजन दिवस पर आयोजन, गोमतीनगर के भागीदारी भवन में, सुबह 10.30 बजे।

Advertisment

स्थापना दिवस : ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्‍वविद्यालय का 16वां स्थापना दिवस समारोह, विवि परिसर के अटल हॉल में, सुबह 11 बजे। राज्यपाल आनंदीबेन मौजूद रहेंगी।

संगोष्ठी : बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, चौक फिरंगी महल स्थित मदरसा हयातुल उलूम में, दोपहर 2.30 बजे।

गरबा : ऊषा महेश फाउंडेशन की ओर से गरबा का आयोजन, गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज में, दोपहर 3 बजे।

Advertisment

विमोचन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारधारा के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेषांक का विमोचन, गोमतीनगर के भागीदारी भवन प्रेक्षागृह में, दोपहर 3.30 बजे।

समारोह : सेकेंड इंनिग सीनियर सिटीजन क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर समारोह, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि के अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम में, दोपहर 3 बजे।

भंडारा

- उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिवस पर खाटू श्याम मंदिर में गौ व कन्या पूजन, सुबह 11 बजे।सिविल अस्पताल में फल वितरण, दोपहर 12 बजे। हनुमान मंदिर में भंडारा 1 बजे।
- श्री परमानंद हरि हर मंदिर परिसर देवा रोड पर हवन-कीर्तन व भंडारा, दोपहर 12 बजे।
- अस्पताल में फल वितरण, दोपहर 12 बजे। हनुमान मंदिर में भंडारा, 1 बजे।
- नवयुवक भंडारा समिति की ओर से 46 वां मां भगवती भंडारा, उदयगंज चौराहा के पास, शाम 7 बजे।

Advertisment

रामलीला

- ऐशबाग रामलीला में लंका दहन के बाद हनुमान की राम दल में वापसी, लक्ष्मण शक्ति का मंचन, रात 8 बजे से।
- सीतापुर रोड योजना कॉलोनी सेक्टर-ए में विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति व कुंभकर्ण वध का मंचन, 8 बजे से।
- कुर्मांचल रामलीला समिति की ओर से कुर्मांचलनगर में लक्ष्मण शक्ति व कुंभकर्ण वध का मंचन, रात 8 बजे से।
- श्री जनता रामलीला समिति खदरा में लक्ष्मण शक्ति व कुंभकर्ण वध का मंचन, रात 8 बजे से।
- रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से तालकटोरा रोड आलमबाग में राम-रावण युद्ध का मंचन, 8.30 बजे से।
- पंतनगर सांस्कृतिक समिति पंतनगर कॉलोनी में सेतुबंध-शिव आराधना, कुंभकर्ण, मेघनाद व रावण वध का मंचन, रात 8.30 बजे।
- श्री रामलीला समिति महानगर में सेतुबंध निर्माण, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी प्रसंग का मंचन, रात 8.30 बजे से।

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्मद' की आड़ में अराजकता करने वालों को 'चंड-मुंड' की तरह रौंद देंगे : सीएम योगी

Today's event in Lucknow lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment