Advertisment

Lucknow News Diary : जानें लखनऊ में आज हो रहे खास कार्यक्रमों के बारे में

फटाफट अपडेट के लिए 'Lucknow News Diary' में आपको लखनऊ की अहम खबरें, सरल व सटीक तरीके से मिलती हैं। लखनऊ में होने वाले खास कार्यक्रमों से लेकर मौसम तक का हाल और अन्‍य जरूरी खबरें भी।

author-image
Vivek Srivastav
24 1a

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्‍वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्‍कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 29 सितंबर को शहर में क्‍या खास होने जा रहा है। एक नजर में...

प्रमुख कार्यक्रम

कैंपस प्लेसमेंट : अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में कैंपस प्लेसमेंट, सुबह 10 बजे।

स्वास्थ्य शिविर : भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्र की ओर से अलीगंज स्थित वसुंधरा परिसर में स्वास्थ्य शिविर, सुबह 11 बजे।

मिशन शक्ति : मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, भातखंडे संस्कृति विश्‍वविद्यालय कैसरबाग में, दोपहर 12 बजे से।

Advertisment

विश्‍व हृदय दिवस : विश्‍व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया संस्थान में आयोजन, प्रशासनिक ब्लॉक में, दोपहर 2 बजे।

यूथ समिट : विश्‍व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भातखंडे संस्कृति विवि की ओर से 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत' यूथ समिट का आयोजन, कैसरबाग स्थित भातखंडे विवि सभागार में, शाम 4 बजे।

कथक संध्या : बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से कथक संध्या, राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में, शाम 6 बजे।

Advertisment

खेल

- बॉक्सिंग : राज्य विद्यालयीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में, सुबह 10 बजे से।
- फुटबॉल : ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग, ला-मार्टीनियर ग्राउंड में, दोपहर 3 बजे से।

दुर्गा पूजा महोत्सव

- ट्रांसगोमती दशहरा एवं दुर्गा पूजा समिति अलीगंज की ओर से श्रीश्री सर्वोदय दुर्गोत्सव के तहत सप्तमी पूजन, सुबह 9.30 बजे।
- मानव आदर्श सेवा समिति की ओर से दुर्गा महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा, चारबाग स्थित रेलवे पार्क सेवा ग्राम कॉलोनी में, दोपहर 12.30 बजे।
- निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में सप्तमी पूजा, सुबह 11 बजे, भंडारा दोपहर 12.30 बजे।
- बंगाली क्लब व युवक समिति की ओर से सप्तमी पूजन, सुबह 10 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8 बजे।
- रवींद्रपल्ली पूजा कमेटी की ओर से महासप्तमी पूजन, सुबह 10 बजे, हास्य नाटक गोलमाल-ए-गोंडोगोल की प्रस्तुति, रात 9 बजे।

रामलीला

- पंतनगर सांस्कृतिक समिति की ओर से रामलीला महोत्सव, पंतनगर कॉलोनी में, शाम 7.30 बजे।
- ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन, बालि वध, अंगद-तारा संवाद का मंचन, रात 8 बजे।
- रामलीला में केवट-राम संवाद, भरत-राम मिलन, पंचवटी दृश्य, खरदूषण वध, सीताहरण व जटायु मरण का मंचन, सीतापुर रोड योजना कॉलोनी सेक्टर-ए में, रात 8 बजे।
- राम-भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका छेदन, श्री रामलीला समिति महानगर में,  रात 8 बजे।
- श्री जनता रामलीला समिति की ओर से बालि वध और लंका दहन का मंचन, खदरा में, रात 8 बजे।
- कुर्मांचल रामलीला समिति की ओर से परशुराम-लक्ष्मण संवाद व राम वन गमन का मंचन, कुर्मांचल नगर में, रात 8 बजे।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्मद' की आड़ में अराजकता करने वालों को 'चंड-मुंड' की तरह रौंद देंगे : सीएम योगी

Today's event in Lucknow lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment