/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/09/24-1a-2025-10-09-07-56-49.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ शहर न केवल अपनी प्राचीन धरोहरों व परंपराओं के लिए जाना जाता है, बल्कि समय के साथ बदलाव को स्वीकारना भी इसकी खूबियों में शुमार है। यहां नूतन और पुरातन संस्कृति का अनोखा मेल है। आइए जानते हैं आज 9 अक्टूबर को शहर में क्या खास होने जा रहा है। एक नजर में...
प्रमुख कार्यक्रम
रैली : बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली, आशियाना स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक में सुबह 9 बजे से।
श्रद्धांजलि सभा : डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा बुद्ध मंदिर मार्टिन पुरवा पर सुबह 9 बजे।
क्रिकेट : अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता, ला-मार्टीनियर क्रिकेट ग्राउंड में, सुबह 9 बजे से।
क्रिकेट : वीनू मांकड़ ट्रॉफी के तहत इकाना स्टेडियम में पुडुचेरी बनाम तमिलनाडु, इकाना बी ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर बनाम झारखंड और स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में मुंबई बनाम उत्तराखंड के बीच मुकाबले, सुबह 9.30 बजे से।
कराटे प्रतियोगिता : राज्य विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में, सुबह 10 बजे से।
रैप्सोडी : केजीएमयू के सालाना सांस्कृतिक उत्सव 'रैप्सोडी' का आयोजन, संस्थान के सरदार पटेल ग्राउंड में, सुबह 10 बजे से।
सम्मेलन : गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मेलन का समापन, गौरी रोड सरोजनीनगर में, सुबह 11 बजे।
संगीत उत्सव : भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और त्रिसामा आर्ट्स अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन की ओर से संगीतोत्सव अन्नपूर्णेश्वरी का आयोजन, भातखंडे विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन : उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय महासंघ का प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर, दोपहर 12 बजे।
कार्यशाला : यूनिटी पीजी कॉलेज की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, कॉलेज परिसर में, दोपहर 12.30 बजे।
स्वदेशी मेला : उद्योग विभाग की ओर से नौ दिवसीय यूपी ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले का शुभारंभ लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शाम 4 बजे।
यह भी पढ़ें : UP News : सीएम योगी सुलझाएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह का फैमिली मैटर! पत्नी ने लगाई गुहार
यह भी पढ़ें : UP News : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने क्यों कहा, 'मर्द का दर्द' किसी को दिखाई नहीं देता है
यह भी पढ़ें : UP News : रामपुर में गिले शिकवे दूर, अखिलेश-आजम के बीच सब 'All Is Well'
latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update | Today's event in Lucknow