Advertisment

UP News : भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह ने क्‍यों कहा, 'मर्द का दर्द' किसी को दिखाई नहीं देता है

पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्‍योति सिंह के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। उन्‍होंने कहा कि जब हमारे बीच तलाक का केस चल रहा है, तो चुनाव से पहले ही क्‍यों उनका अपनापन दिखाई देने लगा है? भोजपुरी स्‍टार ने कहा कि 'मर्द का दर्द' किसी को दिखाई नहीं देता है।

author-image
Vivek Srivastav
8 a3

पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्‍योति सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्‍योति सिंह के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर दोनों ओर से जारी है। अब पवन सिंह ने पत्‍नी से विवाद के बीच प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपना पक्ष एक बार फ‍िर रखा है। उन्‍होंने कहा कि जब हमारे बीच तलाक का केस चल रहा है, तो चुनाव से पहले ही क्‍यों उनका अपनापन दिखाई देने लगा है? भोजपुरी स्‍टार ने कहा कि 'मर्द का दर्द' किसी को दिखाई नहीं देता है। 

उन्‍होंने कहा कि मैं अपनी पत्‍नी ज्‍योति के व्‍यवहार को अच्‍छी तरह से जानता हूं, उन्‍हें किसी ने भी घर आने जाने से नहीं रोका है। फ‍िलहाल हमारे बीच तलाक का केस चल रहा है और कानून सबके लिए बराबर होता है। 

पवन के बचपन के दोस्‍त ने दोनों के बीच विवाद को राजनीतिक साजिश बताया

इस बीच, पवन सिंह के बचपन के दोस्‍त सुभाष सिंह ने दोनों के बीच विवाद को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि पवन सिंह को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कहा कि सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि आरा कोर्ट में चल रहे तलाक के एक निजी मामले और बलिया कोर्ट में ज्योति सिंह की ओर से दायर भरण-पोषण के एक मामले को कानूनी प्रक्रिया से परे ले जाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक डोमेन में लाया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग भोजपुरी फिल्म जगत में पवन सिंह के बराबर में नहीं आ पा रहे हैं, वो लोग उनको बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश रच रहे हैं। सुभाष सिंह ने कहा कि पवन सिंह को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पवन सिंह आने वाले समय में भोजपुरी फिल्म जगत में और ऊपर जाएंगे।

सुभाष सिंह ने कहा कि लोगों को डर है कि कहीं वो बिहार की राजनीति में पूरी तरह से न आ जाएं। इससे कुछ लोगों की राजनीति खतरे में पड़ सकती है। इस वजह से भी लोग ज्योति सिंह के कंधे पर बंदूक रखकर पवन सिंह पर निशाना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा मामला तब उठाया जा रहा है, जब वह बिहार की राजनीति में आ रहे हैं। इसे देखकर कोई भी समझ सकता है कि लोग क्यों कर रहे हैं? इससे पहले ये लोग कहां थे? क्यों सामने नहीं आए थे?
सुभाष सिंह ने ज्योति सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले आप क्यों नहीं आईं, जबकि आपको पता था कि पवन सिंह कहां रहते हैं और क्या कर रहे हैं? आप लोगों के बहकावे में न आएं।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : शादी से लौट रहे लोगों की स्‍कॉर्पियो टायर फटने से पानी भरे खंदक में गिरी, 4 की मौत

यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश यादव बरेली के लिए रवाना, वहां से हेलिकॉप्‍टर से जाएंगे रामपुर

यह भी पढ़ें : UP Politics : मायावती की नजर मुस्लिमों पर, चौंका सकती है लखनऊ की रैली

Advertisment

pawan singh | bhojpuri song pawan singh | apna raja ji ke pawan singh new song | jyoti singh pawan singh | pawan singh bhojpuri song | pawan singh hit song | pawan singh jyotish singh vivad | pawan singh ke gana | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

pawan singh bhojpuri song pawan singh apna raja ji ke pawan singh new song jyoti singh pawan singh pawan singh bhojpuri song pawan singh hit song pawan singh jyotish singh vivad pawan singh ke gana latest up news up news UP news 2025 up news hindi up news in hindi
Advertisment
Advertisment