/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/08/08-a11-2025-10-08-16-52-04.png)
मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव व आजम खान। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को रामपुर में सपा के दिग्गज नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। सियासी हलकों में इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान हमारी पार्टी के दरख्त हैं, हमारा साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात के बाद अखिलेश का बयान यही बता रहा है कि उनके और आजम खान के बीच सब कुछ 'ऑल इज वेल' ही है।
कोई परिवार ऐसा है, जिस पर इतने मुकदमे किए गए हों
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल आजम खान पर, बल्कि उनकी पत्नी व बेटे पर भी झूठे मुकदमे करवाए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या कोई परिवार ऐसा है, जिस पर इतने मुकदमे किए गए हों? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शायद झूठे मुकदमों को कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि कोई आश्चर्य नहीं होगा कि एक ही परिवार पर इतने मुकदमे करने को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम भी आ जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान और उनके परिवार को बेहद तकलीफों और परेशानियों से गुजरना पड़ा है।
आजम खान हमारी पार्टी की धड़कन
पुराने गिले शिकवे दूर होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पुराने समाजवादियों और नेताजी के साथियों की बात ही अलग होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान हमारी पार्टी की धड़कन हैं। सपा मुखिया ने कहा कि आजम खान से मिलने जेल नहीं जा सका था, इसलिए आज मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर आजम खान पर से सारे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान जौहर यूनिवर्सिटी का अच्छा काम कर रहे थे, जो लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं, दरअसल वे समाज में हर चीज को बर्बाद करना चाहते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को हराने में आगे रहेगी और राजनीतिक दल जनता के पीछे।
पीडीए समाज का व्यक्ति चाहें किसी भी जगह बैठा हो, अपमानित होता है
सपा मुखिया ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के ऊपर जूता फेंकने की घटना पर कहा कि पीडीए समाज का व्यक्ति चाहें किसी भी जगह बैठा हो, कभी न कभी अपमानित होता है। उन्होंने कहा कि 2027 में जब सपा की सरकार बनेगी, तो पीडीए की आवाज और बुलंद होगी। पीडीए परिवार एक सूत्र में बंधा है।
"मैं आदरणीय आज़म खान साहब जी से आज मिलने उनके घर आया हूं और उनका स्वास्थ्य और हालचाल लेने पहुंचा हूं। आदरणीय आज़म खान साहब जी हमारी पार्टी के दरख़्त हैं, इतनी गहरी जड़ें और उनका साया हमेशा हम लोगों के साथ रहा है।" pic.twitter.com/s56JM54rb7
— विवेक श्रीवास्तव (@vivek7708679172) October 8, 2025
यह भी पढ़ें : UP Politics : मायावती की नजर मुस्लिमों पर, चौंका सकती है लखनऊ की रैली
यह भी पढ़ें :Lucknow News: कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर महारैली कल, शहर में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त
यह भी पढ़ें : UP News : शादी से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो टायर फटने से पानी भरे खंदक में गिरी, 4 की मौत
Akhilesh Yadav | akhileshyadav | Akhilesh Yada PDA | samajwadi party | Azam Khan | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update