लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में बेसब्री से बरसात का इंतजार कर रहे लोगों की मुराद आखिरकार बुधवार को पूरी हो गई। यहां दोपहर के समय झमाझम बरसात ने मौसम को खुशगवार बना दिया। इसी के साथ पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में भी अचानक ही गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम खुशगवार होने से खिले लोगों के चेहरे
वहीं, बरसात के चलते मौसम के खुशगवार होने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। खासकर युवा वर्ग इस बरसात से काफी आनंदित नजर आया। बच्चों ने भी जमकर मस्ती की और बरसाती पानी में खूब नहाए। दोपहर के समय ग्राहकों के इंतजार में अलसाए से बैठे दुकानदारों में भी इस बरसात ने ताजगी भर दी। वे नई ऊर्जा के साथ अपने काम में जुटते दिखाई दिए। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भी बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर रुक रुककर बुधवार देर रात तक जारी रह सकता है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इससे तापमान मे कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : इंसानियत भी शर्मसार : बेजुबान 10 कुत्तों को खाने में दिया जहर, 4 की मौत
यह भी पढ़ें : UP News: नीतीश कुमार क्यों आ गए मायावती के निशाने पर? क्या कहा बसपा सुप्रीमो ने?
यह भी पढ़ें : ...Because every child is special: योगी सरकार ने विशिष्ट जरूरतों वाले बच्चों के लिए शुरू किया पोस्टर अभियान
यह भी पढ़ें : Crime News: हुसैनाबाद फूड कोर्ट के पास झूले में मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में जुटी