Advertisment

लखनऊ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : पहले दिन जीते 3 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक

लखनऊ के लिए बालिका जूनियर ई 200 मीटर बाई-फिन में इनाया कौशिक ने स्वर्ण और आकायेशा सिंह ने रजत पदक जीते। बालक जूनियर ई 200 मी.बाई- फिन में रेयांश कुलश्रेष्ठ बी ने स्वर्ण व रूद्रांश कुलश्रेष्ठ ने रजत पदक अपने नाम किए।

author-image
Deepak Yadav
UP State Under Water Sports and Fin Swimming Championship

उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
  • पांचवीं उप्र अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप


लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।लखनऊ के खिलाड़ियों ने पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप में देवरिया ने 6 स्वर्ण व 4 रजत जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया।

लखनऊ के लिए बालिका जूनियर ई 200 मीटर बाई-फिन में इनाया कौशिक ने स्वर्ण और आकायेशा सिंह ने रजत पदक जीते। बालक जूनियर ई 200 मी.बाई- फिन में रेयांश कुलश्रेष्ठ बी ने स्वर्ण व रूद्रांश कुलश्रेष्ठ ने रजत पदक अपने नाम किए।  बालिका जूनियर डी 200 मीटर बाई-फिन में आलिया नावेद ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

बालक जूनियर बी 200 मी.सरफेस मोनो फिन में आर्यन मिश्रा व बालक जूनियर डी 200 मीटर सरफेस मोनो फिन में अर्जुन तिवारी ने रजत जीते। कांस्य पदक विजेताओं में बालक जूनियर 200 मीटर बाई-फिन में अंश खुराना व बालक जूनियर सी 200 मीटर सरफेस मोनो फिन में आद्विक कौशिक कांस्य पदक विजेता रहे।

पहले दिन की स्पर्धाओं में बालक जूनियर 200 मी.बाई फिन में देवरिया के संचित पाण्डेय ने स्वर्ण व अनुराग चौहान ने रजत एवं लखनऊ के अंश खुराना ने कांस्य पदक जीते। बालक जूनियर डी 200 मी.बाई फिन में देवरिया के अंश प्रताप सिंह ने स्वर्ण व राज यादव ने रजत एवं वाराणसी के आदित्य साहनी ने कांस्य पदक जीते।

Advertisment

बालक जूनियर ई 200 मी.बाई फिन में देवरिया के आयुष चौहान ने स्वर्ण एवं आदर्श गुप्ता ने रजत पदक जीते। बालिका जूनियर ई 200 मी.बाई- फिन में लखनऊ की इनाया कौशिक ने स्वर्ण  एवं आकायेशा सिंह ने रजत पदक जीते। बालक जूनियर ई 200 मी.बाई फिन में लखनऊ के रेयांश कुलश्रेष्ठ बी ने स्वर्ण एवं रूद्रांश कुलश्रेष्ठ ने रजत पदक जीते।  

बालिका जूनियर डी 200 मी.बाई फिन में लखनऊ की आलिया नावेद ने स्वर्ण पदक जीते। बालक जूनियर डी 200 मी.सरफेस मोनो फिन में देवरिया के राज यादव ने स्वर्ण व लखनऊ के अर्जुन तिवारी ने रजत पदक जीते।

इससे पूर्व अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उनके साथ पवन सिंह चौहान (एमएलसी व उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के संरक्षक), इ.अवनीश कुमार सिंह (एमएलसी) एवं डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक) मौजूद रहे। 

जिला तैराकी चैंपियनशिप में सीएमएस का दबदबा

Advertisment

बालक ग्रुप 1-200 मी.फ्री स्टाइल में सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम के शिव जायसवाल ने स्वर्ण, एलपीसी गोमतीनगर के प्रिंस ने रजत व सीएमएस अलीगंज के कृष्णा दुबे ने कांस्य पदक जीते। बालिका ग्रुप 1-200 मी.फ्री स्टाइल में सीएमएस राजेंद्र नगर की राजुता साहू ने स्वर्ण, डीपीएस गोमतीनगर की अनुकृति ने रजत व सीएमएस चौक की वैष्णवी पाल ने कांस्य पदक जीते।

बालक ग्रुप 3-100 मी.फ्री स्टाइल में डीपीएस एल्डिको के सारंग राठौड़ ने स्वर्ण, सीएमएस गोमतीनगर प्रथम के आरव शुक्ला ने रजत व सीएमएस अलीगंज के आराध्य चतुर्वेदी ने कांस्य पदक जीते।

बालिका ग्रुप 3-100 मी.फ्री स्टाइल में सीएमएस कानपुर रोड की अंशिका वर्मा ने स्वर्ण, सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम की शिवी तिवारी ने रजत व सीएमएस गोमतीनगर विस्तार की अंशिका मिश्रा ने कांस्य पदक जीते। बालक ग्रुप 4-100 मी.फ्री स्टाइल में मिलेनियम स्कूल के समर्थ सिन्हा ने स्वर्ण, आरएलबी के तन्मय वर्मा ने रजत व सीएमएस कानपुर रोड के दिव्य राज ने कांस्य पदक जीते।

Sports News | 

Advertisment

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 24-25 अगस्त को होंगे यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के ट्रायल

यह भी पढ़ें- निजीकरण की पैरवी पर AIDA का कड़ा विरोध : संघर्ष समिति का आरोप- पावर कारपोरेशन ने दिया करोड़ों का चंदा

यह भी पढ़ें- सुंदर समुद्री तट और हरे-भरे जंगल : IRCTC कराएगा अंडमान की सैर, कितना होगा खर्चा, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai ने गृहमंत्री को लिखी चिट्टी, Rahul Gandhi की सुरक्षा बढ़ाने की रखी मांग

Sports News
Advertisment
Advertisment