/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/cyber-crime-awareness-2025-09-15-22-59-04.jpg)
महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करतीं महिला सिपाही।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा महिला बीट अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में सभी जोनों में यह विशेष पहल की गई।
स्कूल, कॉलोनियों में जाकर महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलोनियों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और चौराहों पर जाकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, पावर लाइन और पिंक बूथ जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों और छात्राओं को गुड टच और बैड टच की शिक्षा दी गई तथा साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए।
विभिन्न जोनों में अभियान
पश्चिमी जोन: थाना सआदतगंज, ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज और तालकटोरा में महिला पुलिसकर्मियों ने मोहल्लों और स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
दक्षिणी जोन: मोहनलालगंज, नगराम, निगोहां, गोसाईगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, कृष्णानगर, सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों ने कॉलोनियों और स्कूलों में महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
मध्य जोन: हजरतगंज, महानगर, मानकनगर और हुसैनगंज क्षेत्र में पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
पूर्वी जोन: चिनहट, बीबीडी, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, विकासनगर, इन्दिरानगर, गाजीपुर और गुडम्बा में महिला बीट अधिकारियों ने बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए।
उत्तरी जोन: सैरपुर, बीकेटी, रहीमाबाद, महिगवां, मलिहाबाद और महिला थाना-2 की टीमों ने गांवों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े टिप्स दिए।
अभियान का जानिय उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य मकसद महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना और पुलिस की उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी देना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: Crime Story : निलंबन का खौफ नहीं, जेल की चिंता नहीं, बेलगाम होती खाकी, जानिये कैसे
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)