/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/31/rain-23j1-2025-07-31-07-27-31.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में बीते तीन दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है और गर्मी व उमस से राहत है। बुधवार दोपहर से जारी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। गुरुवार तड़के भी हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में रविवार से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की धूप निकल सकती है। दोपहर में और शाम के बाद हल्की बारिश की संभावना है। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बुधवार को लखनऊ में 9.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
लखनऊ में अगले 5 दिनों के तापमान का पूर्वानुमान(डिग्री सेल्सियस में)
दिन | अधिकतम | न्यूनतम |
शुक्रवार | 32 | 27 |
शनिवार | 31 | 27 |
रविवार | 29 | 26 |
सोमवार | 28 | 26 |
मंगलवार | 29 | 26 |
प्रदेश की बात करें तो मानसून इस समय मेहरबान है और कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि आज गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है लेकिन 3 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश होने के कारण गर्मी व उमस से बचाव है।
बुधवार को कहां कितनी बारिश दर्ज की गई(मिलीमीटर में)
स्थान | बारिश |
कानपुर ग्रामीण में | 17 |
फुरसतगंज | 16.6 |
उरई | 15 |
हमीरपुर | 13 |
कानपुर शहर | 5.7 |
वाराणसी बीएचयू | 5.4 |
सुल्तानपुर | 13.6 |
अयोध्या | 11 |
बस्ती | 11 |
यह भी पढ़ें: लखनऊ में ऑटो व ई-रिक्शा की सवारी अब होगी सुरक्षित, पुलिस ने शुरू किया PROJECT SAFE RIDE
यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम
यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति
lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update