/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/27/badal-2-2025-07-27-08-16-27.jpeg)
लखनऊ में सुबह से आसमान में काले बादलों का डेरा है। Photograph: (वाईबीएन)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था, लेकिन शनिवार को आसमान में बादल तो छाए, पर बरसे नहीं। इससे लोगों को थोड़ी मायूसी जरूर हुई। हालांकि रविवार सुबह से राजधानी में मौसम सुहाना बना हुआ है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर अलग-अलग समय पर बारिश होती रहेगी।
लखनऊ में लोगों की रविवार की सुबह सुहाने मौसम के साथ हुई है। आसमान में घने काले बादल हैं और 21 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल रहीं हैं। इससे मौसम में गर्मी का अहसास नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 11 बजे से अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की संभावना नहीं है। सोमवार और मंगलवार को भी राजधानी व उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
अगले 5 दिनों में लखनऊ का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
दिन | अधिकतम | न्यूनतम |
सोमवार | 32 | 27 |
मंगलवार | 30 | 27 |
बुधवार | 31 | 26 |
वीरवार | 31 | 27 |
शुक्रवार | 32 | 27 |
यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 29 व 30 जुलाई को पूर्वी यूपी के अनेक हिस्सों में भारी बारिश, जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में 29 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।
यहां गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, इटावा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन
यह भी पढ़ें- सड़कें बनीं निजी स्कूलों की पार्किंग, सरकारी आदेश ठेंगे पर
lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update