/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/23/heat-13j-2025-10-23-08-19-41.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में हर बीतते दिन के साथ मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों में रात में ठंड पड़ने लगी थी, लेकिन अब एक बार फिर से रात में गर्मी का क्रम शुरू हो गया है। दिन में भी निकल रही तेज धूप गर्मी का अहसास करवा रही है। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है।
चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना
राजधानी लखनऊ में भी 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहा और लोगों दिन व रात दोनों समय गर्मी से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आने वाले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले 4-5 दिनों तापमान में कोई ज्यादा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार 27 अक्टूबर से लखनऊ के मौसम में बदलाव के संकेत हैं और बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 22.10.2025 pic.twitter.com/NgCNzBQKOw
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) October 22, 2025
प्रदेश की बात करें तो फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना है। यह क्रम 4-5 दिन रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में हल्का परिवर्तन होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ की अनुकूल स्थिति, प्रदेश के आसपास दो चक्रवाती परिसंचरणों का सक्रिय होना तथा सतही स्तर पर पुरवा हवाओं का प्रभाव रहने से पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1 करोड़ 18 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Crime News:हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, 31 लाख का डोडा चूर्ण बरामद
lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us