Advertisment

Lucknow Weather Update: लखनऊ में मौसम सुहाना, जानें आज होगी बारिश या पड़ेगी गर्मी?

शनिवार को लखनऊ में लोगों का स्‍वागत खिली धूप ने किया, लेकिन शुक्रवार को देर रात तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना रखा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह क्रम आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

author-image
Vivek Srivastav
26 barish

लखनऊ में शुक्रवार को हुई बारिश का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राजधानी लखनऊ में शुक्रवार शाम को शुरू हुई जोरदार बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम में ठंडक का अहसास है, जो शनिवार सुबह भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह क्रम आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने दस्‍तक दी। इससे पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फ‍िर बदल गया है। 

शुक्रवार को हुई बारिश ने तापमान में भी गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकलेगी और दोपहर से पहले बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश की संभावना है। 

अगले 5 दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

दिन    अधिकतम    न्‍यूनतम 
रविवार     34    28
सोमवार     32    27
मंगलवार     32    27
बुधवार     31    27
वीरवार    32    27   

भारी बारिश की संभावना वाले जिले

GwrpuMzaUAAK_up
मौसम विभाग अपडेट Photograph: (सोशल मीडिया)

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्‍सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को बांदा, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी गई है। 

बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना वाले जिले

मौसम विभाग के अनुसार आज बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर और बदायूं समेत इनके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली दरों पर मंथन : UPPCL ने रखे दो विकल्प, उपभोक्ता परिषद, मेट्रो कारपोरेशन, आईआईए ने किया कड़ा विरोध

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मोतीझील के पास बनेगा मोती पार्क, खर्च होंगे 7 करोड़

यह भी पढ़ें- बिजली कंपनियों को दुकान न बनाएं : ऊर्जा मंत्री निजीकरण का प्रस्ताव करें रद्द, संगठनों ने उठाई मांग

Advertisment

lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update

lucknow weather lucknow weather alert lucknow weather conditions lucknow weather report lucknow weather today lucknow weather update
Advertisment
Advertisment