/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/06/rain-15-j-2025-08-06-08-51-28.png)
लखनऊ में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। Photograph: (वाईबीएन)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में पिछले कुछ दिनों से जारी बरसात ने आम जनजीवन का अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। प्रदेश की नदियां उफान पर हैं और 21 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त से बारिश के दौर में कमी आएगी और धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होने लगेगा। साथ ही गर्मी व उमस का क्रम भी दोबारा से लौटेगा, जो माह के अंत तक जारी रहेगा।
लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बीते कई दिनों से बारिश का यह क्रम जारी रहने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम के समय बारिश होने की संभावना है। आने वाले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और मौसम सुहाना बना रहेगा।
लखनऊ में अगले 5 दिनों का संभावित तापमान डिग्री सेल्सियस में
दिन | अधिकतम | न्यूनतम |
वीरवार | 31 | 27 |
शुक्रवार | 29 | 26 |
शनिवार | 29 | 26 |
रविवार | 31 | 27 |
सोमवार | 31 | 27 |
इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त से प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ना शुरू हो जाएगी। 10 अगस्त तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद से प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी व उमस का दौर शुरू हो जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति :प्रदेश में जारी मानसूनी गतिविधियों में 6 अगस्त से कमी आने की संभावना pic.twitter.com/i14eRaJMbJ
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) August 5, 2025
lucknow weather | lucknow weather alert | lucknow weather conditions | lucknow weather report | lucknow weather today | lucknow weather update