Advertisment

Road accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे फतेह बहादुर सिंह समेत चार घायल

पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे और भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई, जिससे सुरक्षाकर्मी सहित कुल चार लोग घायल हुए।

author-image
Shishir Patel
Fateh Bahadur

बीजेपी विधायक का एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। गोरखपुर में कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव के पास हुआ। हादसे में विधायक के साथ उनके काफिले में शामिल तीन अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनमें उनके सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

एस्काॅर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइटर से टकराई 

बताया जा रहा है कि फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की ओर जा रहे थे। तभी शाम करीब सात बजे उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ठीक पीछे चल रही उनकी लग्जरी कार भी एस्कॉर्ट गाड़ी से भिड़ गई, जिससे दोनों गाड़ियों में सवार लोग घायल हो गए।फतेह बहादुर सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। 

विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही 

Advertisment

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर मदद की। सभी घायलों को तुरंत गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर है।फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में गाड़ी के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बसपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री रहे

फतेह बहादुर सिंह कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से सात बार के विधायक हैं। वे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरबहादुर सिंह के बेटे भी हैं। कुल चार बार पनियरा से विधायक रहे हैं। फतेहबहादुर 2007 में बसपा सरकार में प्रभावशाली वन मंत्री भी रहे। लेकिन, तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 2012 का चुनाव आते-आते कैबिनेट से न केवल बर्खास्त कर दिया, बल्कि पार्टी से भी निष्कासित कर दिया। विधान सभा सीटों का जब परिसीमन हुआ तब 2012 में कैंपियरगंज विधानसभा बना। यहां फतेह बहादुर सिंह एनसीपी से चुनाव लड़े और जीतने में कामयाब रहे। 2017 चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़े और फिर जीते। इनके हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए है।

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: ...जब सीएम योगी से बच्‍ची बोली, मेरा स्‍कूल में एडमिशन करवा दो!

यह भी पढ़ें :UP News: सपा से निष्‍कासित विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर क्‍या बोले ब्रजेश पाठक?

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: 'एक्‍स' पर सबसे आगे दौड़ रही अखिलेश की साइकिल, जानें कैसे!

news accident Gorakhpur
Advertisment
Advertisment