/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/31/jo6fSumxmMkrMz6U9y2J.jpg)
फाइल फोटो
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राजधानी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों से न सिर्फ जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है, बल्कि शहर के कुछ अहम क्षेत्रों की कमान भी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
ममता रानी चौधरी अपर पुलिस उपायुक्त मध्य नियुक्त
अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) ममता रानी चौधरी को लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य नियुक्त किया गया है। ममता रानी चौधरी पहले भी अपने सख्त नेतृत्व और कार्यशैली को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके इस तबादले को प्रशासनिक रणनीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बने अंकित कुमार
वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विनीत सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा एक अन्य सहायक पुलिस आयुक्त अंकित कुमार का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात बनाया गया है।इन फेरबदल को लेकर पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव राजधानी की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
यह भी पढ़े : UP News: जौनपुर के अस्पताल में किन्नरों का उत्पात, डॉक्टर व कर्मचारियों को पीटा
यह भी पढ़ें :Crime News : फर्जी लाइसेंस पर कारतूस खरीदकर बाजार में बेचने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार-कारतूस बरामद
यह भी पढ़ें :UP News: अखिलेश यादव ने क्यों कहा, इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं !
यह भी पढ़ें :Hate Speech Case: माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास दोषी करार, जा सकती है विधायकी
यह भी पढ़ें :Road Accident सड़क हादसा शादी से लौट रही कार खाई में पलटी, दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, पांच घायल