Advertisment

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के डीएम समेत 23 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों के जिलाधिकारी और कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा सहित कई जिलों के डीएम बदले गए।

author-image
Shishir Patel
yogi cm1

सीएम योगी आदित्यनाथ

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया, साथ ही कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई। यह आदेश नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने जारी किया।

अयोध्या के मंडलायुक्त बदले

अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल को सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर राजेश कुमार, जो अब तक सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग थे, को अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में बदले डीएम

-गोंडा की डीएम नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है।

-बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर भेजा गया है।

-गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

Advertisment

-गोरखपुर के नए जिलाधिकारी दीपक मीणा होंगे, जो अब तक गाजियाबाद के डीएम थे।

-गाजियाबाद के नए डीएम रवींद्र कुमार होंगे, जो पहले प्रयागराज के डीएम थे।

-प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं मनीष कुमार वर्मा, जो अब तक गौतमबुद्धनगर के डीएम थे।

Advertisment

-गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी अब मेधा रूपम को दी गई है, जो पहले कासगंज की डीएम थीं।

-कासगंज के नए डीएम प्रणय सिंह बनाए गए हैं।

-बहराइच के नए जिलाधिकारी होंगे अक्षय त्रिपाठी, जो पहले ललितपुर के डीएम थे।

-ललितपुर की कमान अमनदीप डुली को सौंपी गई है।

-मिर्जापुर के डीएम बनाए गए हैं पवन कुमार गंगवार।

-गोंडा की नई जिलाधिकारी होंगी प्रियंका निरंजन, जो पहले मिर्जापुर की डीएम थीं।

राज्य स्तर पर ये हुए प्रमुख बदलाव

-जय नाथ यादव अब विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा होंगे।

-प्रणता ऐश्वर्या को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

Advertisment

-मिनिष्ती एस को सचिव वित्त से स्थानांतरित कर गन्ना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

-प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त से सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया है।

-डॉ. सारिका मोहन को सचिव वित्त बनाया गया है, वह पहले बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव थीं।

-अमृत त्रिपाठी अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।

-बिमल कुमार दुबे, जो मंडलायुक्त झांसी हैं, उन्हें बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- जून में बिजली कार्मियों को 'नमन' अब 'दमन' : ऊर्जा मंत्री की चुप्पी क्यों बनी विस्फोटक, परिषद ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग

यह भी पढ़ें- UP में खराब बिजली व्यवस्था पर Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज, कहा- मंत्री और अधिकारियों के तार टूटे

news Lucknow
Advertisment
Advertisment