/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/police-2025-09-18-18-59-16.jpg)
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी के थाना गुडम्बा पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या और मां को गंभीर रूप से घायल करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बांका भी बरामद किया है।
पत्नी पर बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी
17 सितम्बर को ग्राम दसौली थाना गुडम्बा क्षेत्र में अंकुल लोधी (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी पत्नी पर बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना में बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना गुडम्बा में अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।
अंकुल और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अंकुल लोधी को दसौली तिराहा थाना क्षेत्र गुडम्बा लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद हुआ।अभियुक्त अंकुल और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आक्रोशित होकर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर हत्या कर दी और बीच बचाव में आई अपनी मां पर भी प्राणघातक हमला कर दिया। फिलहाल घायल मां का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Crime News: कुकरैल नाले में गिरी कार, बैंककर्मी बाल-बाल बचा
यह भी पढ़ें: Crime News: सरयू नदी में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की मौत
यह भी पढ़ें: Crime News: मासूम की नाले में डूबकर मौत, 21 घंटे बाद मिला शव