/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/13/chinhat-incident-2025-09-13-23-17-30.jpg)
घायल पुनीत यादव से जानकारी करती पुलिस।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में चिनहट क्षेत्र के मटियारी गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब परनामी मंदिर के पास बैठे युवक पर फायरिंग हो गई। असलहों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे 37 वर्षीय पुनीत यादव पुत्र सुरेंद्र पाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कमर से नीचे लगी है गोली, हालत खतरे से बाहर
सूचना मिलते ही थाना चिनहट प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि गोली कमर में लगी है, फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।पुलिस जांच में सामने आया है कि पुनीत यादव और विनय यादव के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार रात दोनों में कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि विनय यादव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी।
लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्रान्तर्गत युवक को गोली मारने की घटना के संबंध में जानकारी देते पुलिस उपायुक्त, पूर्वी शशांक सिंह। pic.twitter.com/qntKIlnkmo
— shishir patel (@shishir16958231) September 13, 2025
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विनय यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि तीन अन्य हमलावर अज्ञात हैं, जिनकी पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा लग रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:Crime News: मलिहाबाद पुलिस ने महिला से हुई लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Crime News: पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया