Advertisment

Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा, ईओडब्ल्यू ने दो अभियुक्तों को दबोचा

हाथरस में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा प्रबंधक धर्मवीर सिंह और कोषाध्यक्ष सर्वेश पचौरी को गिरफ्तार किया है। करीब 25 करोड़ रुपये के गबन के इस मामले में अब तक 81 आरोपी चिन्हित किए जा चुके हैं।

author-image
Shishir Patel
Scholarship Scam

ईओडब्ल्यू ने दो अभियुक्तों को दबोचा

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) उत्तर प्रदेश की टीम ने हाथरस जनपद में हुए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान धर्मवीर सिंह (प्रबन्धक) और सर्वेश पचौरी (कोषाध्यक्ष), मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकनिया सिकन्दरामऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। दोनों को थाना साहबाद क्षेत्र से पकड़ा गया।

छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में किया था गबन 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011-12 से 2012-13 के बीच अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा-8 तक (प्री-मैट्रिक) के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की लगभग 25 करोड़ की धनराशि का 62 शैक्षणिक संस्थाओं/मदरसों द्वारा गबन किया गया था। जांच के बाद यह मामला थाना मुरसान, जनपद हाथरस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के तहत दर्ज किया गया।

16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

EOW की जांच में पाया गया कि संबंधित कॉलेजों व मदरसों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत कई लोगों ने फर्जी छात्रों के नाम से सूची व मांगपत्र बनाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति का गबन किया। जांच में कुल 81 अभियुक्त (03 शासकीय कर्मचारी और 78 निजी व्यक्ति) दोषी पाए गए, जिनमें से 63 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है।पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान शिकंजा” के तहत यह कार्रवाई की गई है। EOW ने बताया कि शेष 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: नगराम में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, पराली की आग से हुआ विस्फोट, बाल-बाल बचे लोग

Advertisment

यह भी पढ़े :डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया Vision Safe Road पहल का शुभारंभ, अब गूगल मैप बताएगा वाहन की गति सीमा

यह भी पढ़ें: Crime News: ईओडब्ल्यू टीम ने गोण्डा से दबोचा आरोपी, 11 लाख रुपये के शासकीय धन के गबन का आरोप में

यह भी पढ़ें: Crime News: ललितपुर की 50,000 इनामी महिला ठग प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार , साल 2019 से चल रही थी फरार

Advertisment

news Lucknow
Advertisment
Advertisment