Advertisment

सांसद Iqra Hasan से अभद्रता पर गरमाई सियासत : BJP पर बरसीं Ragini Sonkar, कहा- संविधान की धज्जियां उड़ा रही भाजपा

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतांत्रिक स्‍तम्‍भ की धज्जियां उड़ा रही है। चाहे वह प्रदेश के स्तर पर हो या देश के स्तर पर।

author-image
Deepak Yadav
iqra hasan vs adm matter

सांसद इकरा हसन से अभ्रदता पर गरमाई सियासत Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।सहारनपुर के कैराना से सपा सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) के साथ अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।  इकरा हसन और अपर जिलाधिकारी (ADM) संतोष बहादुर सिंह का विवाद अब काफी बढ़ गया है।  एडीएम पर सांसद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच के बाद एडीएम पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, सपा अपने सांसद से अभ्रदता पर भाजपा पर हमलावर है। 

लोकतंत्र को खत्म कर रही भाजपा

जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर (Ragini Sonkar) ने पार्टी की संसद से अभ्रदता पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतांत्रिक स्तंभ की धज्जियां उड़ा रही है। चाहे वह प्रदेश के स्तर पर हो, चाहे देश स्तर पर। जिस तरीके से आए दिन अधिकारियों के द्वारा विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों का अपमान होता चला जा रहा है, वो कहीं ना कहीं ये दर्शाता है कि जनता की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को कमजोर करने का षड्यंत्र भाजपा सरकार रच रही है।

अधिकारियों के घमंड को पोष रही सरकार

एडीएम का सांसद के साथ अभद्रता, बैठकों में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधियों का अपमान, उनके फोन को अनदेखा करना, उनके जायज कार्यों को दरकिनार करना और उसमें अपने आपको सर्वश्रेष्ठ साबित करना और अपने अहंकार को आगे करना, इस मानसिकता को भाजपा सरकार द्वारा पोषित किया जाना कहीं ना कहीं संविधान को एक बड़ा खतरा है। अपने संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि जनता किसी भी व्यक्ति को पल में राजा और पल में रंक बना सकती है। 

तानाशाही पर उतरे अफसर

शायद आज घमंड में चूर भाजपा का नेतृत्व अपनी तानाशाही अधिकारियों के माध्यम से सांसदों, और विधायकों पर दिखा रहा है। और वो ये भूल गए हैं कि ये जनप्रतिनिधि जनता की चुनी हुई आवाज है। आप जनता को जितना प्रताड़ित करोगे, जितना बेइज्जत करोगे, आने वाले समय में जनता उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। बहन इकरा हसन के जज्बे को देश और प्रदेश की जनता सलाम करती है और हम कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फेसबुक और एक्स पर लिखा है कि जो अधिकारी सांसद का सम्मान नहीं करता वह जनता का सम्मान क्या करेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- अलीगंज, जानकीपुरम और नादरगंज में रहेगा बिजली संकट, इतने घंटे गुल रहेगी बत्ती

यह भी पढ़ें सेना पर टिप्पणी का मामला : Rahul Gandhi लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए पेश, सुनवाई के बाद मिली जमानत

Advertisment

यह भी पढ़ें- BBAU : स्मार्टफोन और टैबलेट पाकर खिले विद्या​​​र्थियों के चेहरे

Iqra Hasan | ADM | Ragini Sonkar | Akhilesh Yadav | BJP

Iqra Hasan Ragini Sonkar Akhilesh Yadav bjp
Advertisment
Advertisment