/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/screenshot_2025-10-16-19-20-14-50_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-2025-10-16-19-33-45.jpg)
भैंसो को ज़ब्त करती नगर निगम की टीम Photograph: (YBN)
नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरी स्वच्छता और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार जोन 6 के पारा थाना क्षेत्र में अवैध डेरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के आदेश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।
नगर निगम ने 15 भैंस जब्त कर कांजी हाउस भेजा
इस विशेष अभियान के अंतर्गत पारा थाने के बगल मे स्थित अवैध डेरियों पर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कुल 15 भैंस भी नगर निगम द्वारा जब्त की गईं, जिन्हें आलमबाग स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन पशुओं को केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश्चात ही छोड़ा जाएगा। यह कार्यवाही IGRS पोर्टल और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें डेरी संचालकों द्वारा गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित रोगों की आशंका व्यक्त की गई थी।
दो गाय रखने की ही अनुमति
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरीके से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल और पशु कल्याण विभाग की भागीदारी रही। डॉ. अभिनव वर्मा के साथ शिवेक, नदीम, अभिनव, रामकुमार, मनोज और फुरकान ने अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस दौरान नगर निगम ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध डेरियों व गोबर निस्तारण की लापरवाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाया जा सके।
UP News: दीपावली पर्व पर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी राजीव कृष्णा ने दिए सख्त निर्देश
Tennis : यूपी के ऋषि और सानिध्य के बीच होगी खिताबी टक्कर
बड़ा झटका : यूपी में नया बिजली कनेक्शन फिर होगा महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपये