Advertisment

Nagar Nigam Action :  तीन बड़े कर बकायेदारों के कार्यालय और भवन सील

गृह कर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम जोन चार की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। लंबे समय से गृह कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई में तीन प्रमुख संस्थानों के कार्यालय और भवन सील किए गए।

author-image
Deepak Yadav
nagar nigam action

तीन बड़े कर बकायेदारों के कार्यालय और भवन सील Photograph: (nagar nigam)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  गृह कर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम जोन चार की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। लंबे समय से गृह कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई में तीन प्रमुख संस्थानों के कार्यालय और भवन सील किए गए।  जोनल अधिकार शिल्पा कुमारी ने बताया कि नगर निगम लगातार गृह कर वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहा था, लेकिन कुछ संस्थान कर जमा करने में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील

अभियान की शुरुआत जोन 4 क्षेत्र स्थित सरोज इंस्टीट्यूट से हुई। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संस्था के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, सरोज इंस्टीट्यूट पर 51 लाख से अधिक का गृह कर बकाया था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संस्था ने टैक्स जमा नहीं किया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

विनायक मार्बल के कार्यालय पर सील

इसके बाद निगम टीम खरगापुर सरसवां वार्ड पहुंची और वहां स्थित विनायक मार्बल के कार्यालय को सील कर दिया। विनायक मार्बल पर 5 लाख 37 हजार 336 रुपये का गृह कर बकाया था। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद संबंधित प्रतिष्ठान ने गृह कर जमा नहीं किया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।

शानोक डॉट कॉम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील

तीसरी कार्रवाई भी खरगापुर सरसवां वार्ड में की गई। यहां शानोक डॉट कॉम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को सील किया गया। इस कॉम्प्लेक्स पर 4 लाख 29 हजार 868 का गृह कर बकाया था। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठान को भी पहले कई बार नोटिस भेजे गए थे, मगर बकाया राशि जमा नहीं की गई, जिसके बाद नियमों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Advertisment

Lucknow Nagar Nigam | house tax

यह भी पढ़ें- चार माह से नहीं मिला वेतन : बिजली संविदा कर्मियों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

यह भी पढ़ें- 50 हजार बकाया होने पर कटेगी बिजली,​ गुपचुप कनेक्शन जोड़ने पर संविदा कर्मी की जाएगी नौकरी

Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment