/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/21/nagar-nigam-2025-11-21-17-27-40.jpg)
लखनऊ में अवैध डेयरियों पर नगर निगम का एक्शन Photograph: (nagar nigam)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को को नगर निगम की टीम ने अमीनाबाद थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 8 भैंस और 7 गाय और एक बछिया जब्त कर ली। सभी पशुओं को ठाकुरगंज कांजी हाउस में रखा गया है। जोन एक के गणेशगंज, हाथीखाना में स्थित अवैध डेरी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि जुर्माना भरने के बाद ही पशुओं हो छोड़ा जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कार्रवाई की। वर्मा ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से अवैध डेयरियों की शिकायत मिल रही थी। डेयरी संचालक खाली प्लॉटों में गोबर फेंक रहे थे, नालियों में गंदगी बहा रहे थे। इससे न केवल क्षेत्र में दुर्गंध और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी, बल्कि मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था।
पशु कल्याण अधिकारी ने बताय कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भैंस को अपदूषणकारी पशु की श्रेणी में रखा गया है। निगम क्षेत्र में अधिकतम दो गायों को वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है।
इस अभियान में प्रवर्तन टीम, स्थानीय पुलिस बल तथा पशु कल्याण विभाग की अहम भूमिका रही। नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास चल रही अवैध डेयरियों और गोबर निस्तारण से जुड़ी गड़बड़ियों की सूचना तत्काल निगम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Lucknow Nagar Nigam | illegal dairies
यह भी पढ़ें- Power Cut : लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)