/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/10/8ai8yKxWR5rkv4d0SKB2.jpg)
नगर निगम कर्मियों के खाते में नहीं जमा हुआ एनपीएस अंशदान Photograph: (Social Media)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम में 01 अप्रैल 2005 से दिसम्बर 2021 तक कर्मचारियों के वेतन से काटी गयी एनपीएस अंशदान को कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। अंशदान की धनराशि की गणना नियमानुसार कर एनपीएस खातों में जल्द भेजने को लेकर आश्वासन दिया गया था। मगर नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
27 सितंबर की सहमति पर अमल नहीं
नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने बताया कि एनपीएस से अच्छादित कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में जमा धनराशि को एनपीएस खातों में जमा कराने के लिए संघ प्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन के बीच 27 सितंबर 2024 को सहमति बनी थी। इसके बाद भी अब तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। इस सम्बंध में नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को उनके कार्यालय में पुन: ज्ञापन दिया गया।
2000 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इसके जरिए मांग की गई कि बकाया धनराशि को शीघ्र कर्मचारियों के खातों में भेजा जाए। इस पर मुख्य वित्त लेखाधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन के इस फैसले से लगभग 2000 कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। सीएफएओ की ओर से संगठन को आश्वस्त किया गया की भुगतान के कार्यवाही जल्द करायी जायेगी।
यह भी पढ़ें- नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 26 जून को, चुने जायेंगे 6 नए सदस्य
यह भी पढ़ें- अंसल ने बेच दी सरकारी जमीन, Nagar Nigam ने हटाये कब्जे
यह भी पढ़ें- दो स्मारक कर्मियों की हीट स्ट्रोक से मौत, परिवार में मचा कोहराम