Advertisment

Lucknow News : दो स्मारक कर्मियों की हीट स्ट्रोक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि संजय कुमार वॉशरूम में बेहोश मिला। उसे लोकबंधु अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

author-image
Deepak Yadav
heat stroke death

दो स्मारक कर्मियों की हीट स्ट्रोक से मौत Photograph: (social media)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  स्मारक प्रबंधन समिति के दो कर्मचारियों की गुरुवार को मृत्यु हो गई है। रमाबाई आम्बेकडर मैदान में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी संजय कुमार की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

वॉशरूम में बेहोश मिला कर्मचारी

प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से जानकारी दी गई कि संजय कुमार वॉशरूम गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। इस बीच दूसरा कर्मचारी जब वॉशरूम पहुंचा तो वहां संजय कुमार को गिरा पड़ा पाया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने उसे लोकबंधु अस्तपाल पहुंचाया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ट्रॉमा सेंटर में मदन गोपाल की सांसें थमी

बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक से संजय कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरा कर्मचारी, मदन गोपाल तिवारी गोमती नगर स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर बाह्य स्थल पर पद पर तैनात थे। गुरुवार को सुबह तबीयत घर पर अचानक बिगड़ गई। उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। 

यह भी पढ़ें- Health News : भीषण गर्मी ने बढ़ाई बीमारियां, बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Advertisment

यह भी पढ़ें-Electricity : प्रचंड गर्मी में यूपी के 1 करोड़ उपभोक्ताओं को झटका, 19 जिलों में ये हेल्पलाइन सेवा बनी शोपीस

यह भी पढ़ें : UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

ह भी पढ़ें : Lucknow Weather report: राजधानी लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम

Advertisment
Advertisment
Advertisment