Advertisment

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक स्थगित : पार्षदों ने किया हंगामा, महापौर और नगर आयुक्त में विवाद गहराया

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार में चल रही तनातनी के बीच बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। पार्षद अरुण राय और पृथ्वी गुप्ता ने अधिकारियों पर काम नहीं करने का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया।

author-image
Deepak Yadav
lucknow nagar nigam

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक स्थगित Photograph: (nagar nigam)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार में चल रही तनातनी के बीच बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। पार्षद अरुण राय और पृथ्वी गुप्ता ने अधिकारियों पर काम नहीं करने का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया। करीब सवा घंटे तक चली बैठक हंगामे के बाद स्थगित हो गई। महापौर ने कहा अब बैठक तभी होगी जब पुराने पास प्रस्तावों पर नगर निगम प्रशासन अमल की रिपोर्ट देगा। 

पार्षद ने कहा- जनता को क्या जवाब देंगे?

पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि पिछले ढाई साल में सदन और कार्यकारिणी में लिए गए निर्णयों पर कोई अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता सवाल पूछेगी तो हम क्या जवाब देंगे। फिलहाल महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त में सुलह की स्थिति नहीं बनी। बैठक में  महापौर, नगर आयुक्त, कार्यकारिणी के 12 सदस्य और नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए।

प्रस्तावों पर नहीं हो रहा काम 

कार्यकारणी सदस्य अनुराग मिश्रा ने अधिकारियों की लचर कार्यशैली पर  नाराजगी जताई। उन्होंने कह कि अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। दिवाली में लाइटिंग की समस्या से लोग परेशान रहे। सड़कों के पैच वर्क नहीं हुए हैं। सुलभ और पिंक टॉयलेट की​ की स्थिति बदहाल है। चरक चौराहे पर टॉयलेट बंद है। संविदा कर्मी के पद खाली हैं। मृतक आश्रित पर कुछ काम नहीं हो रहा है। सदस्य जो प्रस्ताव ला रहे हैं उस पर काम नहीं हो रहा। इन समस्याओं पर अधिकारियों की जवाबदेही नहीं है। 

बैठक में मंजूरी को रखे जाएंगे ये प्रस्ताव

  • सड़कों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटन
  • चौक की चूड़ी वाली गली का नाम श्री 1008 तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम पर करना
  • रिंग रोड से सहारा एस्टेट वाली रोड का नाम संगीत विदुषी स्वर्गीय कमला श्रीवास्तव के नाम पर करना। 
  • प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर- बी स्थित ग्रीन बेल्ट का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर उपवन करना। 
  • अलीगंज में मुन्नू आटा चक्की मस्जिद के पास पुरनिया रोड पर बनारसी टोला मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतकुमार राय मार्ग करना। 
  • गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में एक दुकान को नीलामी से किराये पर आवंटित करना। 
  • सरोजनीनगर तहसील में वादकारियों व अन्य लोगों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण के लिए नगर निगम ऊसर की 360 वर्गफीट भूमि तहसील को देना। 
Advertisment

Lucknow Nagar Nigam | meeting | mayor | nagar ayukt

यह भी पढ़ें- 2500₹ के स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर 6016 की वसूली : उपभोक्ता परिषद ने कहा- खरीद ऑर्डर सार्वजनिक करे

यह भी पढ़ें- वर्टिकल सिस्टम से लेसा में समाप्त हो जाएंगे 5600 पद, मुख्यमंत्री ने नई व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग

यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर से 13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली, नियामक आयोग में विरोध प्रस्ताव दाखिल

Advertisment
Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment