Advertisment

नमामि गंगे : नदियों में फ‍िर से जीवन लौटा रही योगी सरकार, 3363 किमी नदियों का कायाकल्‍प

योगी सरकार की जल व पर्यावरण संरक्षण योजनाएं असर दिखा रही हैं। प्रदेश में नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए 86 कार्य मनरेगा के जरिए किए गए, जबकि 3,388 तालाबों को निर्मित व सुदृढ़ किया गया। इससे ग्रामीण जीवन को भी मिल रही संजीवनी।

author-image
Vivek Srivastav
nadi

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की योजनाएं अब जमीन पर असर दिखा रही हैं। नमामि गंगे कार्यक्रम और मनरेगा के तहत किए जा रहे प्रयासों से राज्य की सूखी व विलुप्तप्राय नदियों में फिर से जीवन लौटने लगा है। अब तक 3363 किलोमीटर लंबाई में कुल 50 नदियों का कायाकल्प किया जा चुका है, जिससे गांवों को नई ऊर्जा और किसानों को सिंचाई का बेहतर साधन मिल रहा है।

गंगा ग्रामों में छोटे जलस्रोतों को दी गई नई पहचान

योगी सरकार(yogi government) ने जल संरक्षण को लेकर विशेष पहल करते हुए 1011 गंगा ग्राम पंचायतों में छोटी नदियों व जलधाराओं का पुनरुद्धार कराया है। इन जलस्रोतों को न केवल साफ-सुथरा किया गया, बल्कि उनकी प्राकृतिक धारा को भी पुनर्जीवित किया गया। इससे इन क्षेत्रों में जल स्तर में सुधार हुआ है और आसपास के किसानों को बड़ी राहत मिली है। मनरेगा के तहत 86 अन्य कार्यों को चिह्नित कर नदियों की साफ-सफाई, गहरीकरण, तटबंध निर्माण, पौधरोपण, जलधारा पुनर्स्थापन और जलग्रहण क्षेत्र विकास जैसे कार्य किए गए।

894 स्थलों पर पौधरोपण से मिला हरियाली को बढ़ावा

जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण को संतुलित करने के लिए 894 स्थलों पर सघन पौधरोपण किया गया। इन पौधों को नदियों के किनारों पर लगाया गया जिससे तटबंध मजबूत हों और मिट्टी का कटाव न हो। यह कदम आने वाले वर्षों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता को भी प्रोत्साहित करेगा।

3388 तालाबों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण

प्रदेश में 3388 तालाबों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल भंडारण की क्षमता को बढ़ाया गया है। ये तालाब खेती, पशुपालन और पेयजल के स्रोत बनकर गांवों के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व भी बढ़ा

Advertisment

नदियों के पुनरुद्धार से सिर्फ पर्यावरण ही नहीं सुधरा बल्कि कई स्थानों पर इन जलधाराओं से जुड़े सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का महत्व भी बढ़ा है। लोग अब इन जलस्रोतों को लेकर जागरूक हुए हैं और स्थानीय स्तर पर भी संरक्षण के प्रयासों में सहभागिता निभा रहे हैं। योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश को जल संकट से उबारने, ग्रामीणों को रोजगार देने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की एक सशक्त व कारगर रणनीति बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें सेना पर टिप्पणी का मामला : Rahul Gandhi लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए पेश, सुनवाई के बाद मिली जमानत

यह भी पढ़ें- BBAU : स्मार्टफोन और टैबलेट पाकर खिले विद्या​​​र्थियों के चेहरे

Advertisment

यह भी पढ़ें- स्कूलों के विलय के खिलाफ अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, Pallavi Patel बोलीं-शिक्षा का बुनियादी ढांचा ध्वस्त कर रही सरकार

yogi government news | cm yogi news | yogi news | CM Yogi Adityanath | CM yogi | clean ganga river | lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi 

latest lucknow news in hindi lucknow news today lucknow news update clean ganga river CM yogi CM Yogi Adityanath yogi news cm yogi news yogi government yogi government news
Advertisment
Advertisment