Advertisment

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस सांसद पर तीखा हमला

बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। क्योंकि वे कोई गंभीर मुद्दा नहीं उठाते। देश में कई समस्याएं हैं। मगर उन पर राहुल गांधी का कोई ध्यान नहीं है।

author-image
Deepak Yadav
Brij Bhushan Sharan Singh

राहुल गांधी पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्ष एकजुट होकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल हुए है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत देश की तमाम राजनीति पार्टियों ने सदन से लेकर सड़क पर सरकार का विरोध कर रही हैं। इस बीच भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। 

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता

बृजभूषण ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। क्योंकि वे कोई गंभीर मुद्दा नहीं उठाते। देश में कई समस्याएं हैं। मगर उन पर राहुल गांधी का कोई ध्यान नहीं है। वे सेना, संविधान सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाते हैं। उनके बयान पाकिस्तान में ज्यादा गंभीरता से लिए जाते हैं। जो पाकिस्तान में गंभीरता से लिया जाता है उसे भारत में नॉन सीरियस माना जाता है। 

वामपंथियों से घिर गए कांग्रेस सांसद

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी वामपंथियों से घिर गए हैं। जिन्होंने देश के इतिहास और साहित्य से छेड़छाड़ की। औरंगजेब को आकबर को महान बताया। महाराणा प्रताप और भगत सिंह को डकैत और सुभाष चन्द्र बोस को लुटेरा बताने वाले ही राहुल गांधी के करीब हैं।

यह भी पढ़ें- यह महाकाल का आसन है... सदन में विपक्ष पर बरसे CM Yogi, बोले-2027 में आने के सपने मत देखिए

Advertisment

यह भी पढ़ें- सपा विधायक पूजा पाल ने सदन में की CM Yogi की तारीफ, बोलीं- मेरे पति के हत्यारे अतीक को मिट्टी में मिलाया

यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : CM Yogi बोले- कांग्रेस ने सत्ता लालच में कराया देश का बंटवारा

यह भी पढ़ें- लगातार 24 घंटे सदन चलने का बना रिकॉर्ड, अखिलेश बोले-प्रदेश चलाने में पिछड़ गई भाजपा

Advertisment

UP Politics | UP politics latest | UP politics today | up politics update

UP Politics up politics update UP politics today UP politics latest
Advertisment
Advertisment