/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/14/pooja-pal-2025-08-14-12-19-24.jpeg)
सपा विधायक पूजा पाल ने सदन में की सीएम योगी की तारीफ Photograph: (google)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे मैराथन चर्चा चली। इस दौरान सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया
पूजा पाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। मेरी जैसी तमाम महिलाओं के सिंदूर को मिटाया गया। माताओं की गोद सूनी कर दी गई। मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। 'मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैं उनके इस जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। बकौल सपा विधायक मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।
2005 में हुई थी पूजा पाल के पति की हत्या
बता दें कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने की थी। ये हत्या उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही कर दी गई थी। हत्याकांड के पीछे की वजह चुनावी रंजिश थी। दरअसल, साल 2004 में राजू पाल ने माफिया अतीक अहदम के भाई अशरफ को चुनाव में हरा दिया था। चुनाव जीतने के बाद राजू पाल पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। 25 जनवरी 2005 को को वह स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल से लौट रहे थे। सुलैम सराय (नेहरू पार्क) के पास दिनदहाड़े गोली मारकर राजू की हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें- लगातार 24 घंटे सदन चलने का बना रिकॉर्ड, अखिलेश बोले-प्रदेश चलाने में पिछड़ गई भाजपा
यह भी पढ़ें- योगी सरकार पर बरसे शिवपाल, बोले- एक भी वायदा पूरा नहीं किया, विजन डॉक्यूमेंट लॉलीपॉप
UP Assembly Monsoon Session | Pooja Pal | CM Yogi