Advertisment

लखनऊ में अब घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क, लंबे समय तक गाड़ी खड़ी करने पर जेब होगी ढीली

शहरवासियों को पार्किंग शुल्क अब घंटे के हिसाब से देना होगा। अभी तक चार घंटे और उससे अधिक समय की दर निर्धारित थी, लेकिन 24 घंटे के लिए अलग दर होगी।

author-image
Deepak Yadav
nagar nigam

महापौर की अध्यक्षता वाली नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक Photograph: (X)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। शहरवासियों को पार्किंग शुल्क अब घंटे के हिसाब से देना होगा। अभी तक चार घंटे और उससे अधिक समय की दर निर्धारित थी, लेकिन 24 घंटे के लिए अलग दर होगी। घंटे के हिसाब से वाहन खड़ा करने पर तो राहत होगी, लेकिन अधिक घंटे तक खड़ा करने पर जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

हर वार्ड को दी जाएंगी 50-50 स्ट्रीट लाइटें

इसके अलावा हर वार्ड में नगर निगम 25-25 स्ट्रीट लाइटें देगा। दीपावली में इतनी की स्ट्रीट लाइटें दी जाएंगी। मल्टी स्क्रीन वाले प्रेक्षाग्रहों को अब हर शो के हिसाब से नगर निगम को शुल्क देना होगा। बिल्ली पालने पर नगर निगम को 500 रुपये सालाना लाइसेंस शुल्क देना होगा। महापौर की अध्यक्षता वाली नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। 

पार्किंग शुल्क की नई दरें 

एक घंटे लिए 
दो पहिया वाहन : सात रुपये
चार पहिया वाहन : 15 रुपये

दो घंटे के लिए
दो पहिया वाहन : 15 रुपये
चार पहिया वाहन : 30 रुपये

24 घंटे के लिए
दो पहिया वाहन : 57 रुपये
चार पहिया वाहन : 120 रुपये

मासिक पास
दो पहिया : 855 रुपये
चार पहिया वाहन : 1800 रुपये

वर्तमान दरें

  • कार व चार पहिया वाहन 25 रुपये प्रतिघंटा और चार घंटे के बाद दो गुना
  • स्कूटर व मोटरसाइकिल 10 रुपये प्रतिघंटा और चार घंटे के बाद दो गुना

मासिक दरें

  • दो पहिया वाहन 12 घंटे दिन के 400 रुपये 
  • दो पहिया वाहन 12 घंटे रात के 400 रुपये 
  • चार पहिया वाहन 12 घंटे दिन के 600 रुपये 
  • चार पहिया वाहन 12 घंटे रात के 700 रुपये 

Lucknow Nagar Nigam | New Parking Charge in Lucknow

Advertisment

यह भी पढ़ें- खाद की किल्लत के विरोध में AAP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, इरम रिजवीं बोलीं- योगी सरकार किसान विरोधी

यह भी पढ़ें- डालीगंज तिराहे पर बनेगी रोटरी, ऑटो-टेम्पो के लिए निर्धारित होगा स्टॉपेज

यह भी पढ़ें- डालीगंज तिराहे पर बनेगी रोटरी, ऑटो-टेम्पो के लिए निर्धारित होगा स्टॉपेज

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली निजीकरण में नया ट्विस्ट : सलाहकार कंपनी की खुली पोल, भुगतान फंसा

Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment