लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच बीते कुछ दिनों से बयानबाजियां चल रही। हालांकि इससे इतर इनके समर्थक एक दूसरे से आगे निकलकर अपने आपको बड़ा समर्थक दिखाने के लिए तरह तरह की होर्डिंग लगवा रहे है। इस बीच भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मर्यादा की सारी हदें पार कर अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
हजरतगंज चौराहे पर लगी होर्डिंग
लखनऊ का दिल कहे जाने वाले चौराहे हजरतगंज पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जिशान खान ने अपने आपको बृजेश पाठक का सबसे बड़ा समर्थक दिखाने में सारी हदें पार कर दी। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर जिशान ने बेहद ओछी टिप्पणी कर डाली।
जीबी रोड से जोड़ा रिश्ता
अपने विवादित होर्डिंग में जिशान खान ने लिखा कि "जो लोग बृजेश पाठक जी का डीएनए पूछ रहे हैं, उन्होंने अपने पिता को पार्टी से निकाल दिया, अपने पिता को घर से बेदखल कर दिया, उनके डीएनए में जरूर खोट है" जिशान ने आगे लिखवाया कि "शायद उनका डीएनए सोनागाछी या जीबी रोड का है। इसलिए उन्होंने अपने पिता से पिता जैसा व्यवहार नहीं किया।" इस होर्डिंग में आगे लिखा गया कि "यह वही लोग है जिन्होंने अपने पिता के साथ-साथ चाचा को भी घर से बेदखल कर दिया था। इसलिए अगर हिम्मत है तो अपना dna चेक करवा लें सब सामने आ जाएगा।
अखिलेश का बड़ा आरोप, मंदिरों पर भाजपा और उसके साथी कर रहे कब्जा
अब लखनऊ जंक्शन नहीं गोमतीनगर तक ही चलेगी Intercity Express, बदला ट्रेन का रूट
Lucknow News : मरम्मत कार्य के चलते आज दिनभर गायब रहेगी बिजली, इन इलाकों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित
Crime News: लखनऊ में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, 24 घंटे में चार लोगों ने की खुदकुशी, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल, ये रही वजह