Advertisment

अखिलेश का बड़ा आरोप, मंदिरों पर भाजपा और उसके साथी कर रहे कब्‍जा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मंगलवार सुबह लिखा, 'सभी बड़े मंदिरों पर सरकार के प्रबंधन के बहाने भाजपा और उनके संगी-साथी अप्रत्यक्ष रूप से कब्‍जा करते जा रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मंगलवार सुबह लिखा, 'सभी बड़े मंदिरों पर सरकार के प्रबंधन के बहाने भाजपा और उनके संगी-साथी अप्रत्यक्ष रूप से कब्‍जा करते जा रहे हैं। जो परंपरागत रूप से सैकड़ों साल से इन मंदिरों के प्रबंधन-संचालन में आस्था से अपने कर्तव्य निभाते आ रहे हैं, उनसे उनके सेवा-भाव के अधिकार छीने जा रहे हैं। साथ ही उनके ऊपर अविश्वास प्रकट करते हुए, एक तरह से ये आरोप भी लगाया जा रहा है कि वो इस काम में सक्षम नहीं है या फिर उनका संचालन त्रुटिपूर्ण है।' 

बेलपत्रों तक को बेचकर भ्रष्टाचार किया गया

सपा मुखिया ने लिखा, 'मंदिरों में श्रद्धालु जो दान-पुण्य करते हैं, उसका सदुपयोग मंदिर में दर्शन, प्रसाद-भेंट, सुरक्षा, जन सुविधा, धर्मशाला आदि धर्मार्थ कार्यों में होता आया है और सेवा-भाव से भरा आस्थावान प्रबंधन इसी को सुनिश्चित करता है, क्योंकि उनका ऐसे धर्म-कर्म से एक बहुत गहरा भक्ति भावना से भरा लगाव होता है। जो लोग बाहरी होते हैं या पेशेवर होते हैं, वो इन सब धार्मिक-निवेश को लाभ-हानि की तराजू पर तोलते हैं, उनके लिए ये श्रद्धा का विषय नहीं होता है। ऐसे प्रकरण उपलब्ध हैं, जब ऐसे प्रशासनिक लोगों ने मंदिर में चढ़ाए गए बेलपत्रों तक को बेचकर भ्रष्टाचार किया है।' 

धर्म भलाई के लिए होता है, कमाई के लिए नहीं

अखिलेश यादव ने लिखा, 'कारोबारी भाजपा और उनके धन लोलुप संगी-साथी याद रखें कि धर्म भलाई के लिए होता है, कमाई के लिए नहीं। ये अनायास नहीं है कि जबसे भाजपा आई है एक के बाद एक मंदिरों पर ‘प्रशासनिक कब्‍जा’होता जा रहा है। ये देश की सांस्कृतिक-धार्मिक परंपरा के विरुद्ध है। जो भावना एक न्यास में होती है, वो प्रशासन के उन लोगों में कैसे हो सकती है, जिनका कब स्थानांतरण हो जाए, उन्हें पता नहीं होता और जो शासन के कृपापात्र होते हैं, वो ईश्वर के कृपा पात्र सच्चे न्यासियों जैसे हो ही नहीं सकते हैं।'
आस्थावान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

यह भी पढ़ें : Lucknow News : मरम्मत कार्य के चलते आज दिनभर गायब रहेगी बिजली, इन इलाकों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित

Advertisment

यह भी पढ़ें : लखनऊ में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, 24 घंटे में चार लोगों ने की खुदकुशी, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल, ये रही वजह

यह भी पढ़ें : UP News : अखिलेश बोले, भाजपा राज में उत्तर प्रदेश, अपराध प्रदेश बन गया है

यह भी पढ़ें : उपभोक्ता परिषद का आरोप : सरकार, UPPCL और लापरवाह कार्मिक बिजली कं​पनियों की खस्ता हालत के जिम्मेदार

Advertisment
Advertisment