Advertisment

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों और महिला कर्मचारियों का सम्मान

शहर को साफ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिला सफाई कर्मियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत वाल्मीकि जयंती के मौके पर सम्मानित किया गया।

author-image
Mohd. Arslan
Screenshot_2025-10-07-20-02-42-83_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

सम्मानित की गए सफाईकर्मी Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोन 8 में जोनल अधिकारी अजीत राय ने सफाई मित्रों और महिला कर्मचारियों को उनकी लगन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण के लिए फूलमाला पहनाकर और मिठाई वितरण कर सम्मानित किया। 

महिलाओं को किया गया जागरूक

नगर निगम लखनऊ के जोन 6 में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जोनल अधिकारी  मनोज यादव ने स्वच्छता पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया और कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने सफाई कर्मियों, महिला कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को फूलमाला, शाल और मिठाई देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। नागरिकों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और महिला सहायता हेल्पलाइन 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य

लखनऊ नगर निगम ने अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सशक्तिकरण, समानता और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना और सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देना रहा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं से प्रेरित यह आयोजन नगर निगम लखनऊ के उस सतत प्रयास का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज में सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त किया जा रहा है।

Crime News: आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पदार्फाश, दस गिरफ्तार

Advertisment

UP Politics : मायावती की नजर मुस्लिमों पर, चौंका सकती है लखनऊ की रैली

POSH Act के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर : पूर्व जज बोले- यौन‌ उत्पीड़न के लिए समाज में कोई जगह नहीं

Advertisment
Advertisment