Advertisment

पुलिस स्मृति दिवस 2025: शहीद पुलिसजनों के समर्पण और साहस को नमन, मुख्यमंत्री करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

लखनऊ में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस 2025 मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पुलिसजनों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे।

author-image
Shishir Patel
Uttar Pradesh Police

शहीद पुलिसकर्मी।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कर्तव्यपालन के दौरान अदम्य साहस, समर्पण और त्याग का परिचय देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर पुलिसजनों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।यह गौरवपूर्ण परंपरा 21 अक्टूबर 1959 की ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है, जब भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति पाई थी। उनके अद्वितीय बलिदान की स्मृति में यह दिवस देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित 

इस वर्ष पुलिस स्मृति दिवस 2025 का आयोजन 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन, लखनऊ में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पुलिसजनों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक पूरे देश में 186 पुलिस कर्मी कर्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। 

ये हुए वीरगति 

निरीक्षक/दलनायक सुनील कुमार (एसटीएफ, उत्तर प्रदेश)

मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह (जनपद जौनपुर)

आरक्षी सौरभ कुमार (कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर) शामिल हैं।

 गो-तस्करों की चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे

निरीक्षक सुनील कुमार, एसटीएफ टीम के साथ 01 लाख के इनामी अपराधी अरशद की तलाश में गए थे। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए और उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, जौनपुर में गो-तस्करों की चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पूरे प्रदेश पुलिस बल के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक

वहीं आरक्षी सौरभ कुमार, गौतमबुद्धनगर में वांछित अपराधी कादिर की गिरफ्तारी के दौरान भीड़ और अपराधियों की गोलीबारी में शहीद हो गए।इन तीनों शूरवीरों ने अदम्य साहस और निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान पूरे प्रदेश पुलिस बल के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस उनके शौर्य और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा पावर कारपोरेशन : उपभोक्ता परिषद ने कहा- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

यह भी पढ़ें- लखनऊ की बिजली आपूर्ति वर्टिकल सिस्टम में बदलने की तैयारी पूरी, आज जारी हो सकता है आदेश

यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बड़ा गोलमाल : यूपी में महंगा, महाराष्ट्र में सस्ता

Advertisment
Lucknow news
Advertisment
Advertisment